पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल

पचमढ़ी में घूमने वाली जगह / पचमढ़ी के पर्यटन स्थल / पचमढ़ी में घूमने लायक जगह / पचमढ़ी में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह है

पचमढ़ी में घूमने वाली जगह / पचमढ़ी के पर्यटन स्थल / पचमढ़ी में घूमने लायक जगह / पचमढ़ी में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह है

पचमढ़ी मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। पचमढ़ी अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत देश में प्रसिध्द है। पचमढ़ी 1067 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा करने के लिए बहुत सारी जगह है। जहां पर आपको जाकर बहुत अच्छा लगेगा।
 

पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल


पचमढ़ी के दर्शनीय स्थल की जानकारी

पचमढ़ी का बी फॉल 
पचमढ़ी का यह झरना एक अलग एहसास दिलाने वाला है। यहां आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। यहां पर आप को आने के लिए बहुत चलना पड़ता है। मगर यहां आकर आपकी सारी थकान दूर हो जाती है। यह झरना बहुत खूबसूरत है। यहां पर आप नहाने का आनंद ले सकते हैं और बहुत सारा इंजॉय कर सकते हैं। यह जगह चारों तरफ से जंगल से गिरी हुई है। इसके आसपास के शांत और हरे-भरे पहाड़ों कि सुन्दरता देखते ही बनती है। यहां आकर परिवार के साथ समय बिताना एक सुखद अनुभव होता है।


 जटा शंकर गुफाएं के दर्शन 
यह एक गुफा है, जो जटाशंकर मंदिर के नाम से पचमढ़ी में प्रसिद्ध है। इस गुफा में आपको शंकर जी की शिवलिंग देखने मिलेगा। यहां पर नाग देवता की भी आकृति उभरी हुई है, पत्थर पर। यहां पर शंकर जी की जटा अर्थात बाल भी देखने मिलेंगे। यहां पर पत्थर पर शंकर जी के बाल की आकृति उभरी हुई है। आप भी देख सकते हैं पत्थरों पर और महसूस कर सकते है। यहां पर पत्थरों पर अलग-अलग तरह की नक्काशी आए हैं। जो एक अनोखा अनुभव रहता है। यहां पर छोटे-छोटे शिवलिंग बने हुए हैं। बहुत सारे वह भी लोग यहां पर आते हैं शंकर जी के दर्शन करते हैं और धन्य हो जाते है। 


पचमढ़ी के पांडव गुफा के दर्शन
यह पत्थर की गुफाएं हैं। इन गुफाओं के बारे में कहा जाता है कि यहां पर महाभारत काल में पांडवों ने निवास किया था। यहां पर पांडव कई वर्षों तक रहे थे। यहां पर पांच गुफाएं बनी है, जो अलग-अलग पांडवों की थी। पचमढ़ी का नाम पांच पांडव गुफा के नाम पर ही पचमढ़ी का नाम रखा गया है। यहां आकर अच्छा लगता है।


पचमढ़ी के धूपगढ़ के दर्शन 
धूपगढ़ एक ऐसी जगह है। यह एक सुंदर पहाड़ की चोटी है। जहां पर सूर्य उगते हुए देखना एक अच्छा अनुभव होता है। वैसे इस जगह पर अब सुबह नहीं जाया जा सकता है। मगर आप यहां पर शाम को जा सकते हैं और सूर्य को डूबते हुए देख सकते हैं। उसका भी एक अलग अनुभव होता है। बहुत अच्छा लगता है इस जगह पर। यहां की खूबसूरती देखकर मन को सुकून मिलता है। ऐसा लगता है मानो इस जगह पर जन्नत है। 
पचमढ़ी के हांडी खोह के दर्शन
हांडी खोह हरियाली से भरी एक दुनिया है। जहां पर चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। यहां पर एक खूबसूरत घाटी है जो एक हांडी का शेप बनाती है या कहा जाए तो वी आकार बनाती है, जो देखने में बहुत आकर्षक लगता है। यहां पर लोग अपना ज्यादा समय बिता सकते हैं। इस खूबसूरत घाटी को देखते हुए। यहां पर जो घाटी है वो 300 फीट गहरी है। 300 फीट गहरी घाटी में आप नीचे देखेंगे आपको नीचे भी हरे भरे पेड़ देखने मिलते हैं। यहां पर आम के पेड़ देखने मिलते हैं। ज्यादातर घाटी में भी आपको आम के पेड़ देखने मिल जाएंगे। इस घाटी को लेकर अनेक कहानियां प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि एक जहरीले सांप ने इस भूमि को ढंक लिया था जिसे फिर भगवान शिव ने नष्ट कर दिया। इसमें एक झील थी जो सांप को खत्म करने के बाद सूख गई थी। 



चौरागढ़ महादेव मंदिर के दर्शन 
चौरागढ़ मंदिर एक खूबसूरत जगह है। जो पचमढ़ी में स्थित है। यह जगह इतनी खूबसूरत कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसकी खूबसूरती आपको वहां जाकर ही पता चलेगी। इस जगह तक पहुंचने के लिए बहुत चलना पड़ता है। 2 या 3 किलोमीटर चलना पड़ता है। यह जो रास्ता रहता है पहाड़ी रास्ता रहता है। जंगल वाला रास्ता रहता है। मगर इस रास्ते की खूबसूरती देखकर मजा आ जाएगा। इसके अलावा आप मंदिर पहुंचते हैं। तो यह पर शंकर जी की जो प्रतिमा है बहुत ज्यादा आकर्षक है। इतनी आकर्षक है कि ऐसा लगता है कि उनकी प्रतिमा को देखते ही रहो। जब आप पहाड़ी के ऊपर से चारों तरफ का व्यू देखेंगे तो कभी न भूलने वाला अनुभव प्राप्त होता है। 
डचेस जलप्रपात
यह भी एक खूबसूरत झरना है और यह भी पचमढ़ी में स्थित है यह भी जंगलों के बीच में स्थित है यहां जाकर भी बहुत अच्छा लगता है और प्राकृतिक वातावरण में रहने का एक अलग ही अनुभव प्राप्त होता है यहां अपने दोस्तों अपनी फैमिली वालों के साथ चाहिए और खूब मजे कीजिए

सिल्वर जलप्रपात 
यह जलप्रपात मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात है। यह जलप्रपात बहुत खूबसूरत है और घने जंगलों से घिरा हुआ है। यह बहुत ऊंची पर्वत से गिरता है। इसको देख कर लगता है मानो इंसान सब कुछ भूल जाएगा। इस झरने तक पहुंचने में बहुत पैदल चलना पड़ता है। अगर खूबसूरती का अनुभव करना है तो मेहनत करनी पड़ती है। एडवेंचर करने वाले लोगों के लिए यह जगह बहुत पर्फेक्ट है। मगर जो लोग चलने में असमर्थ हैं। उनको यह पर नहीं जाना चहिए। 

प्रियदर्शनी पॉइंट
प्रियदर्शनी पॉइंट यह भी खूबसूरत जगह है। यहां पर भी एक अच्छा अनुभव प्राप्त होता है। यहां पर आपको पचमढ़ी का वर्ड आईब्यू देखने मिलता है। जो बहुत प्यारा लगता है। यहां पर सुंदर घाटियां देखने मिलती हैं जो बहुत प्यारा लगता है। इन पहाडियों में हरियाली की चादर बिछी रहती है। अच्छा लगता है देखने में यहां पर और शांति रहती है।

महादेव मंदिर के दर्शन 
पचमढ़ी में महादेव मंदिर चैरागढ़ के रास्ते में स्थित है। आप चैरागढ़ जाते हैं तो महादेव मंदिर भी घूमते हुए जाए। उसके बाद चैरागढ़ यात्रा में जाये। क्योंकि चैरागढ़ जाने में आपको काफी टाइम लग सकता है। महादेव मंदिर में भी एक गुफा है और गुफा में प्राचीन शिवलिंग है। इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि जब भस्मासुर शंकर जी को भस्म करने के लिए शंकर जी के पीछे दौड़ रहा था, तो शंकर जी ने इस गुफा में छिपने के लिए शरण लिया था। अब इस गुफा के 1 किलोमीटर आगे जाएंगे। तो आपको यहां पर गुप्त महादेव की गुफा भी देखने मिलती है, जो एक संकरी गुफा है। जिसके अंदर जाना थोड़ा मुश्किल है। एक टाइम पर एक ही इंसान जाता है। आप गुप्त महादेव के बाजू में भी देखेंगे तो वहां पर भी गुफाएं हैं छोटी सी गुफा है, नाग देवता की गुफा है और दर्शन कर लेते हैं अच्छा लगता है।
पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा करने का सही समय 
पचमढ़ी साल में किसी भी टाइम जाया जा सकता है। पचमढ़ी खासकर गर्मियों में लोग जाते हैं, क्योंकि पचमढ़ी में दूसरे शहरों के मुकाबले थोड़ा ठंडा रहता है इसलिए। वैसे आप पचमढ़ी कभी भी जा सकते हैं। गर्मी के अलावा बरसात का सीजन बहुत मस्त होता है। पचमढ़ी जाने के लिए। वह इसलिए रहता है मस्त क्योंकि यहां पर बहुत मस्त व्यू होता है। एक अलग ही अनुभव देते हैं बहुत अच्छा लगता है अंदर से ऐसा लगता है कि बस यही रह जाए।

आपको अगर लेख अच्छा लगा हो, तो आप लेख को शेयर जरूर कीजिएगा और अपने दोस्तों से शेयर कीजिए और अपने जो भी विचार हो उसको हम से सांझा करिए। 
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !