मालदीव जाने का खर्चा, घूमने की जगह और कब जाएं?

Maldives Me Ghumne ki Jagah: मालदीव साउथ एशिया का हिस्सा हैं। यहां पर पर्यटकों को घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। मालदीव में करीब 105 आइसलैंड बन हुए हैं। जाने से पहले आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि आपको कौन से आइसलैंड पर जाना हैं।


आज के इस आर्टिकल में मालदीव में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं? (Places to Visit in Maldives), मालदीव घूमने के लिए कब जाएं? (Best Month to Visit Maldives), मालदीव कैसे जाएं?, मालदीव जाने का खर्चा (Maldives Jane ka Kharcha), मालदीव का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं?, मालदीव में कहा पर रुके? (Best Island in Maldives) इन सभी प्रश्नों की जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।

मालदीव जाने का खर्चा, घूमने की जगह और कब जाएं? 

मालदीव के बारे में कुछ रोचक तथ्य
मालदीव में घूमने के लिए प्रति वर्ष करीब 8 से 10 लाख लोग आते हैं।
एक द्वीप से दूसरे द्वीप और अन्य किसी जगह पर जाने के लिए एरोप्लेन टैक्सी का प्रयोग किया जाता हैं। यह टैक्सी पानी में भी चल सकती हैं।
मालदीव में पानी के ऊपर कई सारे रिसोर्ट बनाए गए हैं, जो कि कृत्रिम तरीके से बने हैं।
मालदीव हिंद महासागर में स्थित एशिया का सबसे छोटा देश है। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से ही एशिया का सबसे छोटा देश है। यहां लगभग 1,192 टापू हैं लेकिन इन टापू में से केवल 187 टापू पर ही लोग रहते हैं।
मालदिव एक इस्लामिक देश है लेकिन यहां पर निवास करने वाले मुस्लिम लोगों को ही यहां की नागरिकता प्रदान की गई है। गैर मुस्लिम व्यक्ति मालदीव की नागरिकता प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
पृथ्वी पर मौजूद सभी द्वीपों में से मालदीव सबसे नीचे स्थित है। यह समुद्र तल से मात्र 1.5 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऐसे में अगर कभी सुनामी आई तो सबसे पहले मालदीव के डूबने की संभावना है।

मालदीव ना केवल खूबसूरत समुद्र किनारा के कारण पसंदीदा पर्यटन स्थल है बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है। मालदीव में सभी द्वीप एक दूसरे से अलग-थलग हैं और यह सारे द्वीप छोटे होने के कारण इन्हें मैनेज करना बहुत ही आसान रहता है। इस कारण यहां पर सुरक्षा काफी अच्छी है, जिससे आप यहां रात में भी बिना डरे घूम सकते हैं।
जहां भारत देश में संडे को हर जगह पर छुट्टी होता है, जिस कारण संडे का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है तो वहीँ मालदीव ऐसा देश है, जहां पर रविवार को ऑफिशियल छुट्टी ना होकर शुक्रवार और शनिवार को विकेंड होता है। रविवार को भी वहां पर लोग काम में व्यस्त रहते हैं। इसलिए यदि आप मालदीव जाने की योजना बनाते हैं तो शुक्रवार के दिन ना बनाएं। उस दिन आपको ज्यादातर चीजें वहां पर बंद मिलेगी।
आपने हमेशा कॉन्फ्रेंस रूम में मीटिंग करने के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन शायद ही आपने कभी समुद्र के अंदर मीटिंग आयोजित करने के बारे में सुना होगा। लेकिन, मालदीव एक ऐसा देश है, जहां की सरकार ने साल 2009 में हिंद महासागर राष्ट्र के लिए ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को उजागर करने और जागरूकता पैदा करने के लिए सूट और टाई की जगह स्कूबा गियर और ऑक्सीजन टैंक के साथ समुद्र के अंदर अंडर वाटर कैबिनेट की बैठक की थी।
मालदीव के झंडे का बैकग्राउंड लाल रंग का है और उस लाल बैकग्राउंड में हरे रंग का एक आयत बना हुआ है, जिसमें सफेद रंग से अर्धचंद्र को उकेरा गया है। अर्धचंद्र आधिकारिक धर्म इस्लाम को दर्शाता है। इस झंडे में लाल रंग उन लोगों के बलिदान का चित्रण है, जिन्होंने मालदीव के रक्षा के लिए अपनी जान गवा दी। वहीँ हरा रंग शांति को दर्शाता है।
मालदीव घूमने के लिए सबसे अच्छा देश हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मालदीव के इनकम का सोर्स सबसे अधिक टूरिज्म के कारण होता हैं।
यहां पर ऐसे बहुत से रेस्टोरेंट और होटल बने हुए है, जो पानी के अंदर हैं।
मालदीव जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आपको मालदीव घूमने के लिए जाते हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए, जो कि निम्न हैं:
व्यक्ति का पासपोर्ट
पासपोर्ट साइज फोटो
मालदीव का वीजा
मालदीव जाने की टिकट
मालदीव के वीजा को बनवाने के लिए आपको कम से कम दो महीने पहले आवेदन करना होगा, जिससे आपका आसानी से बीजा बन जाएगा।

क्या मालदिव घुमने के लिए वीजा की जरूरत की पड़ेगी?
मालदीव जाने के लिए आपको फ्री अराइवल वीजा की जरूरत नहीं है। आप जब मालदीव पहुंच जाते हैं तो वहां पर आप अपने पासपोर्ट को दिखा सकते हैं। ध्यान रहे आपके पासपोर्ट का 6 महीने के लिए वैलिडिटी होनी चाहिए।

पासपोर्ट दिखाने के बाद और अन्य दस्तावेजों को जमा करने के बाद आपको वहां पर ऑन अराइवल वीजा प्रदान किया जाता है। मालदीव जाने के लिए भारतीयों के लिए टूरिस्ट वीजा निशुल्क होता है।
आप वहां पर 30 दिनों तक रह सकते हैं। लेकिन यदि आप 30 दिनों से ज्यादा समय के लिए रुकना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एक्स्ट्रा चार्जेस का भुगतान करना होगा।

मालदीव में घूमने के लिए कई सारे आइसलैंड बने हुए हैं, जहां पर लोग घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन सबसे अधिक लोग मालदीव के माफुशी द्वीप पर जाते हैं, यह यहां का सबसे बेहतरीन रिसोर्ट में से एक हैं।

मालदीव का माफुशी द्वीप
मालदीप का यह द्वीप पर्यटकों की पहली पसंद हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह द्वीप सस्ता और सबसे अच्छा हैं।
मालदीव सबसे महंगे देश में आता हैं। इस कारण से यहां का रहना, खाना काफी महंगा हैं। इस द्वीप पर बजट के अनुसार आपको सुविधा मिल जाएगी। माफुशी द्वीप पर आप सभी प्रकार के स्पोर्ट एक्टिविटी को कर सकते हैं।

मालदीव में क्या करें?
माफुशी द्वीप दीप पर कई प्रकार के स्पोर्ट एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां पर हम आपको ऐसी ही कुछ स्पोर्ट एक्टिविटी के बारे में बताएंगे, जो आप मालदीव में घूमने के समय कर सकते हैं।

सोरकलिंक
सबसे अधिक पर्यटक सोरकालिंक करने के लिए जाते हैं। इसके लिए आपको 1000 रुपए से लेकर 2000 खर्च करने होंगे। यहां पर आपको कई प्रकार के रीफ़ पॉइंट्स बन हुए हैं। इस एक्टिविटी के दौरान आप समुद्र के सभी जीव को बहुत पास से देख सकते हैं।
मालदीव में स्कूबा ड्राइविंग
यह मालदीव का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला वाटर एक्टिविटी हैं। स्कूबा डाइविंग करने के लिए कई सारी साइट बनाई गई हैं। लेकिन सबसे अधिक लोग कादूमा थिला साइट पर जाते हैं। स्कूबा ड्राइव करते समय आप एक गाइड को भी अपने साथ रखें ताकि आपको सभी जानकारी प्राप्त होती रहे।

यहां पर आपको रंग बिरंगी मछलियां, समुद्री कछुआ, शार्क के अलावा अन्य समुद्री प्राणी देखने को मिल जाएंगे। यदि आप स्कूबा ड्राइव करते हैं तो आपको कम एस कम 4000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक खर्च करने होंगे। मालदीव घूमने आने वाले पर्यटक स्कूबा ड्राइविंग करना नहीं भूलते हैं।

मालदीव में नाइट फिशिंग
मालदीव घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहो में एक हैं। यहां पर मनोरंजन करने के लिए कई प्रकार के खेल भी खेले जाते हैं। यदि आपको मछली पकड़ने का शौक हैं तो यहां शाम के समय यानी की 5:30 बजे नाइट फिशिंग का आयोजन किया जाता हैं। फिशिंग के दौरान आप नाव को ले जा सकते हैं। मछली पकड़ने का समय 3 घंटे का निर्धारित किया गया हैं।

जिन लोगों को फिशिंग का शौक नहीं हैं, वो लोग नाव ले जाकर नाव चलाने का लुफ्त लेते हैं। यदि आप नाव में ही बैठकर भोजन आदि को करना चाहते है तो इसके लिए पहले से ही बारबेक्यू के डिनर को बुक करना होता हैं।

नाव में घूमने के समय यह आपको नाव में ही डिनर को प्रदान करता हैं। इस सुविधा को लेने के लिए आपको 2000 रुपए खर्च करने होते हैं। खाने में आपको सी फूड दिया जाएगा। यदि आप सी फूड खाने के शौकीन है तो आप खा सकते हैं।

मालदीव के वाटर विला
आपको मालदीव में रहने के लिए वाटर विला मिलेगा। यदि आपके पास अच्छा खासा बजट है तो आप मालदीव में अपने लिए वाटर विला को बुक कर सकते हैं। आप वाटर विला में एक दिन, दो दिन के लिए रुक सकते हैं।

वाटर विला में रुकने पर आप स्विमिंग पूल, वाटर एक्टिविटी के अलावा अन्य स्पोर्ट में हिस्सा ले सकते हैं। प्रत्येक वाटर विला की अलग-अलग कीमत होती हैं। वाटर विला की कीमत 7000 रुपए से शुरुआत होती हैं। इससे अधिक की कीमत के भी वाटर विला को ले सकते हैं।
मालदीव में कयाकिंग
मालदीव का सबसे अच्छा स्पोर्ट कयाकिंग हैं, जहां पर आपको समुद्र के बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं। आप इस जगह पर घूमने के लिए नाव का सहारा ले सकते हैं।

इसके अलावा पानी में आप कई प्रकार के एडवेंचर कर सकते हैं। इस तरह के एडवेंचर करने के लिए आपको 7000 से 8000 रुपए खर्च करने होंगे।

लोकल मार्केट में करें शॉपिंग
कहीं भी घूमने जा रहे हैं तो निश्चित रूप से आप वहां कुछ ना कुछ शॉपिंग तो जरूर करेंगे। मालदीव में भी खरीदने लायक आपको बहुत सारी चीजें मिल जाती है। यदि आप मालदीव में शॉपिंग करना चाहते हैं तो वहां पर आप मालदीव की राजधानी माले में शॉपिंग कर सकते हैं।

वहां पर आपको एक से बढ़कर एक कई सारे मार्केट मिल जाएंगे। ध्यान रहे आप वहां के लोकल बाजार में शॉपिंग करें ताकि आप वहां पर प्रोडक्ट को सस्ते दाम पर खरीद सके।
मालदीव में आप शिल्पा उत्पाद, हस्त निर्मित टी-शर्ट, गहने आदि जैसी चीजें खरीद सकते हैं। ध्यान रहे इन चीजों को खरीदते समय आपको थोड़ी बहुत बार्गेनिंग भी करनी पड़ेगी तभी आप इन्हें अपने बजट के अंदर खरिद पाएंगे।
मालदीव में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Maldives Tourist Places in Hindi)
बनाना रीफ
बनाना रिफ मालदेव की सबसे प्राचीन चट्टानों में से एक है। यह क्षेत्र डाइविंग सपोर्ट के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। मालदीव में स्कूबा डाइविंग करना चाहते हैं तो इससे अच्छी जगह और क्या हो सकती है।
रंगीन प्रवाल भित्तिया, राजसी चट्टान और खूबसूरत गुफाओं से अलंकृत बनाना रीफ स्कूबा डाइविंग करने के शौक रखने वाले लोगों को एक बहुत ही खूबसूरत नजारे को देखने का अनुभव देता है। बनाना रीफ में शार्क, बाराकुडा और ग्रुपर्स भी रहते हैं। बनाना रीफ में स्कूबा डाइविंग की सीमा 5 मीटर से 30 मीटर तक है।
चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज
चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज जिसे सीनामाले ब्रिज भी कहा जाता है। यह 2 किलोमीटर का लंबा पुल है, जो मालदीव शहर को हुलहुले द्वीप से जोड़ता है।

इस ब्रिज को बनाने की शुरुआत साल 2014 में की गई थी और जुलाई 2008 में यह बनकर तैयार हुआ। 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश में बनाया गया। यह ब्रिज चीन और मालदीव के बीच के बंधन को मजबूत करने के लिए निर्मित किया गया था।
यह परियोजना मालदीव की सबसे प्रगतिशील परियोजनाओं में से एक है, जिसमें पूल तक लगभग 6 लेन है। मालदीव से इस ब्रिज तक पैदल चलकर या फिर साइकिल या मोटरसाइकिल से पहुंच सकते हैं।

नेशनल म्यूजियम मालदीव
इतिहास और शिल्प प्रेमी पर्यटक को के लिए मालदीव में राष्ट्रीय संग्रहालय एक आकर्षक का केंद्र है। यह राष्ट्रीय संग्रहालय एक प्राचीन इमारत है, जिसमें बौद्ध और इस्लामी युग से लेकर शाही पुरावशेषों का विशाल संग्रह है।

इस संग्रहालय के निर्माण का उद्देश्य मालदीव के नागरिकों में देशभक्ति की भावना पैदा करना था। इस संग्रहालय में विभिन्न ने कलाकृतियों का एक सुव्यवस्थित संग्रह है।

इसके अतिरिक्त इसमें पूर्व राजा और रानियों के विभिन्न परिधान, आभूषण, कपड़े और कागज की पांडुलिपि, मानव शास्त्रीय वस्तुएं, हथियार, कवच सब कुछ यहां पर संग्रह करके रखा गया है। यह संग्रहालय सही मायने में मालदीव का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद मालदीव
आध्यात्मिक साधक और वास्तु कला प्रेमियों के लिए मालदीव में ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद बहुत ही लोकप्रिय और आकर्षक का केंद्र है। इस मस्जिद का नाम ठाकुरुफानू-अल-औज़म के नाम पर रखा गया है, जिसकी स्थापना 1984 में की गई थी। यह मस्जिद शानदार इस्लामिक सेंटर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस मस्जिद को पूरी तरीके से शुद्ध सफेद संगमरमर के पत्थर से बनाया गया है, जिसमें मुख्य चौक के ऊपर एक विशाल स्वर्ण गुंबद भी है। यह मस्जिद काफी विशाल है। इसमें एक साथ 5000 से भी अधिक लोग नमाज पढ़ सकते हैं।
माले सीटी
माले मालदीव की राजधानी है। इसके साथ ही यह मालदीव में घूमने लायक जगह में से एक है। मालिक की खूबसूरती के कारण यह लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन है। केवल हनीमून कपल्स के लिए ही नहीं बल्कि वाटर स्पोर्ट्स लवर के लिए भी यह जगह बेहद पसंद किया जाता है।

यहां की ऊंची ऊंची इमारत, प्राचीन मस्जिद, रंगीन इमारते, पेड़ पौधे और नीला पानी पर्यटकों को यहां आने के लिए लुभाती है। माली में स्थित ओल्ड फ्राईडे मस्जिद इस शहर की सबसे पुरानी मस्जिद है, जो अपनी शानदार वास्तुकला के लिए जानी जाती है।

इस शहर की एक और खासियत यह है कि यहां पर पर्यटकों के लिए स्विमिंग, कियाकींग, वेकबोर्डिंग जैसी कई मनोरंजक वाटर एक्टिविटीज का लुफ्त उठाने के लिए आर्टिफिशियल समुद्र तट भी है।

फिहालहोही आइलैंड
फिहालहोही आइलैंड न्यू हनीमून कपल के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां पर स्थित रिजॉर्ट और आसपास के वातावरण कपल के लिए रोमांटिक माहौल क्रिएट करते हैं। यहां पर कपल्स के रहने के लिए कई ओवरवॉटर बंगले भी हैं।

यह द्वीप नारियल और ताड़ के पेड़ों से छायांकित है। मालदीव से फेरी की मदद से यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। कोई भी कपल यदि यहां आने की योजना बना रहा है तो जनवरी का महीना सबसे अच्छा साबित हो सकता है।


मालदीव में कपल के लिए घुमनू लायक जगह (Place to visit in Maldives for couples)
भले ही मालदीव आकार में बहुत बड़ा नहीं है। लेकिन यह हनीमून के लिए बहुत ही अच्छा डेस्टिनेशन है और न्यू कपल के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जगह है। मालदीव कभी भी न्यू कपल को निराश नहीं करेगा।

मालदीव में एक से बढ़कर एक ऐसे जगह है, जिसे विजिट करके न्यू कपल अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं। मालदीव्स में न्यू कपल एक अच्छे खासे बजट के साथ निम्नलिखित जगहों को विजिट कर सकते हैं।
वाधू द्वीप
बंदोस द्वीप
थुलुस्धू द्वीप
धीगुराह द्वीप
कुदाहुवधू द्वीप
हुलहुमले
फिहालहोही द्वीप
अलीमथा द्वीप
वेलिगांडु द्वीप
माफुशी द्वीप
मिरिही
माराधू द्वीप
ओल्हुवेली
माले द्वीप
बियाधू द्वीप
नलगुरैधू द्वीप
असधू द्वीप
धिधधू द्वीप
बारोस वाटर पूल विला
थोड्डू द्वीप
उकुल्हा
उथीमू द्वीप
फेधू द्वीप
विलिंगिली रिज़ॉर्ट द्वीप
मिलाधू द्वीप
कुरेदु

मालदीव में घूमने जाने के लिए कुछ जरूरी बातें
मालदीव घूमने जाने के लिए आपको निम्न बातों का ध्यान रखना होगा:

मालदीव में आपको वेज और नॉन वेज दोनो प्रकार के खाना खाने को मिलते हैं। किसी भी प्रकार के खाने के ऑर्डर देने से पहले खाने के बारे में जानकारी कर ले।
मालदीव एक मुस्लिम देश है, इसलिए आप कपड़े के बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए।
मालदीव में आप कभी भी घूम सकते हैं।
यदि कोई भी पर्यटक मालदीप घूमने जाता है और उसे शराब पीने का शौक है तो बता दे आपको माल देश में हर जगह पर शराब नहीं मिलेगा। इस्लामिक देश है। यदि आपको शराब चाहिए होगा तो आपको वह रिजॉर्ट आइसलैंड पर ही मिल सकता है। इसके लिए आप अपने होटल के स्टाफ से बात कर सकते हैं।
मालदीव में सभी प्रकार की दुकानें रात्रि में बंद हो जाती हैं।

मालदीव घूमने का सही समय (Best Time to Visit Maldives)
मालदीव में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर महीने से लेकर दिसंबर महीने तक हैं। क्योंकि दिसंबर महीने से मार्च के महीने में मालदीव घूमने आने वाले पर्यटकों की काफी संख्या हो जाती हैं।

इस दौरान यहां पर अधिक महंगाई हो जाती हैं। अधिक भीड़ खोने के कारण खाने पीने की चीजे महंगी हो जाती हैं। इसलिए आप अपने बजट के अनुसार मालदीव में घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मालदीव का प्रसिद्ध खाना
जैसा कि आपको पता है कि मालदीव एक समुद्री तट हैं तो यहां पर आपको खाने के लिए अधिकतर सी फूड ही मिलता हैं। लेकिन अब आपको यहां पर कई प्रकार के भोजन करने को मिल जाते हैं।

यदि आप मालदीव में खाना खाने के लिए जाए तो उससे पहले आप रेस्टोरेंट के खाने के बारे में जानकारी कर ले। यदि आप वाटर विला आदि में रहते है तो आपका खाना और नाश्ता उसी में जुड़ा हुआ रहता हैं। होटल और रेस्टोरेंट में रुकने पर आपको खाने का अलग से बिल देना होता हैं।

मालदीव में रुकने की जगह
मालदीव में रुकने के लिए आपको होटल, रेस्टोरेंट, रेंट पर रूम आदि मिल जाते हैं। इसके अलावा वाटर विला को भी ले सकते हैं। वाटर विला का किराया होटल और रेस्टोरेंट के किराए से काफी मंहगा होता हैं। यदि आपका बजट बनता हैं तो आप वाटर विला में रुक सकते है नहीं तो आप होटल या रेंट पर रूम को ले सकते हैं।
मालदीव में अंडर वॉटर विला में समय बिताना बहुत ही यादगार साबित हो सकता है, इसीलिए तो पर्यटकों के बीच इस विला का बहुत ज्यादा क्रेज होता है। यह विला पानी में 16 फीट अंदर एक मास्टर बैडरूम होता है, जिसके अंदर से आप समुद्री जीवो को बहुत करीब से देख सकते हैं।
इसके अंदर बैठना पर आपको ऐसा महसूस होगा मानो आप समुद्र के अंदर है। वीआईपी पैकेज में इस विला में आपको पर्सनल बटलर और सैफ की भी सुविधा मिलती है।

मालदीव के कुछ रिजॉर्ट में बांस से रेस्टोरेंट को घोसले का लुक देकर खास ट्री टॉप डाइनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। इन छोटे-छोटे रेस्टोरेंट में पर्यटक बैठकर खाने के साथ खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं।

वैसे यदिआप मालदीव्स एक निश्चित बजट बनाकर जा रहे हैं तो आपको वहां पर ठहरने के लिए लोकल आईलैंड में लोकल गेस्ट हाउस का चयन करना चाहिए। क्योंकि मालदीव में प्राइवेट आइसलैंड काफी ज्यादा महंगे होते हैं। यहां पर आपको सभी प्रकार की सुविधा मिलती है।

परंतु यह समुद्र के बीचो-बीच होने के कारण यहां पर सभी चीजें आयात किया जाता है, जिसमें सरकार के द्वारा उसमें टैक्स भी लगता है। इसीलिए यदि आप लोकल गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए चयन करते हैं तो भले इसमें आपको प्राइवेट आईलैंड में स्थित गेस्ट हाउस की तरह सभी फैसिलिटी ना मिले। लेकिन यह आपके बजट के अनुसार काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

मालदीव घूमने के लिए कैसे जाएं?
मालदीव घूमने जाने के लिए आपको इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाना होता हैं। इसके लिए आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि जगह से मालदीव जाने के लिए हवाई जहाज से जा सकते हैं।

यदि आप मालदीव जाने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट दो महीने पहले ही बुक करवा ले ताकि आपको निश्चित समय में टिकट मिलने में दिक्कत ना हो और आप रिफंडेबल फ्लाइट ही बुक करें ताकि यदि आगे डेट्स में बदलाव करना हो तो आप अपने फ्लाइट को कैंसिल करवा कर पैसे वापस ले सकते हैं।

मालदीव जाने के बाद आपको किसी भी द्वीप पर जाने के लिए फेरी का इस्तेमाल करना होता हैं। यदि आप मालदीव से माफुली द्वीप पर जाना चाहते है तो आपको 70 रुपए से लेकर 100 रुपए खर्च करने होंगे। मालदीव में यदि आपके पास अमेरिकी मुद्रा है तो आप सभी कुछ अमेरिकी मुद्रा के माध्यम से खरीद सकते हैं।

मालदीव घूमने के लिए कितने दिन के ट्रीप की योजना बनाएं?
मालदीव बहुत ही सुंदर देश है, जहां पर आप एक महीना भी बिता लेंगे तभी आपको वापस जाने का मन नहीं करेगा। लेकिन आप मालदीव को पूरी तरीके से घूम सके इसके लिए आप 4 से 5 दिन के ट्रीप की योजना बना सकते हैं।

ध्यान रहे आप जितने दिन की ट्रिप की योजना बना रहे हैं, इसमें शुक्रवार ना आता हो क्योंकि शुक्रवार को मालदीव में ज्यादातर दुकानें बंद रहती है। वैसे आप अपने कम बजट के अनुसार 4 से 5 दिनों से कम की भी ट्रिप की योजना बना सकते हैं।

मालदीव जाने का खर्चा (Maldives Ghumne ka Kharcha)
यदि आप मालदीव घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि आप कितने दिन की ट्रिप करना चाहते हैं। इस आधार पर आपको फ्लाइट की टिकट को बुक करना होता हैं। दोनों तरफ आने जाने के लिए 14,000 रुपए का किराया होना चाहिए।

इसके अलावा मालदीव में खाने और पीने के लिए कम से कम 10,000 से 15,000 रुपए के बीच में होने चाहिए। मालदीव घूमने के लिए आपके पास कम से कम 40,000 से 50,000 रुपए होने चाहिए।
मालदीव की यात्रा पर साथ में क्या लेकर जाए?
मालदीव्स अक्सर गर्मियों के मौसम में घूमने जाना पसंद करता है। वहां पर समुद्र के बीच सीधे सूरज की रोशनी आप पर पड़ती है। इसलिए सूरज की रोशनी से बचने के लिए आप अपने साथ हैट और सनक्रिम जरुर साथ लेकर जाएं। वहां पर बैठने के दौरान सूरज से बचने के लिए छाता भी अपने साथ ले जा सकते हैं।

FAQ
मालदीव में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा हैं?
मालदीव में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर महीने से लेकर दिसंबर महीने के बीच का हैं। इस दौरान काफी पर्यटक इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं।

मालदीव घूमने के लिए कितना बजट होना चाहिए?
 मालदीव में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपके पास 40,000 रुपए से लेकर 50,000 रुपए होने चाहिए।

निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने मालदीव में घूमने की जगह (Maldives Me Ghumne ki Jagah) से संबंधित लगभग सारी जानकारी दी है, जैसे कि यहां घूमने लायक स्थान और उनसे जुड़ी खास बातें, प्रसिद्ध व्यंजन, घूमने का खर्चा, कैसे पहुंचे इत्यादि।

उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !