कोलकाता के पर्यटन स्थल की जानकारी - Kolkata Tourist Places in hindi

कोलकाता में घूमने की जगह / कोलकाता के दर्शनीय स्थल / कोलकाता टूरिस्ट प्लेस



कोलकाता पश्चिमी बंगाल का एक मुख्य जिला है। भारत के 4 महानगरों में से एक कोलकाता है। यह पश्चिमी बंगाल की राजधानी है। कोलकाता में घूमने के लिए ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल है। यहां पर हर साल हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। कोलकाता हुगली नदी के पूर्वी तट पर बसा हुआ है। इसे पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इसे सिटी ऑफ जॉय के नाम से भी जाना जाता है। 

कोलकाता की मिठाईयां पूरे देश में प्रसिद्ध है। कोलकाता भारत का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। ब्रिटिश काल के दौरान कोलकाता अंग्रेजों की राजधानी हुआ करता था। कोलकाता में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है, जिन्हें हमने इस ब्लॉग में बताया है। आप इस ब्लॉग को पूरा पढ़े। ताकि आपको उन सभी जगह के बारे में जानकारी मिल सके। हमने इस ब्लॉग में कोलकाता में घूमने की जगह, कोलकाता में घूमने का सबसे अच्छा समय, कोलकाता कैसे जाये, कोलकाता में कहाँ ठहरे, इन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी है। अगर आप कोलकाता जा रहे हैं और अपना प्लान कर सकते हैं। तो इस ब्लॉग में आपको बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। 



विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता 
विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता के मध्य में स्थित एक मुख्य इमारत है। यह इमारत सफेद संगमरमर से बनी हुई है। इस इमारत को बनाने का श्रेय वायसराय लॉर्ड कर्जन को जाता है। यह इमारत कोलकाता का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। इस स्मारक का निर्माण 1906 से 1921 के बीच में महारानी विक्टोरिया की याद में किया गया है। अब इस इमारत को सुंदर संग्रहालय में बदल दिया गया है। इस संग्रहालय बहुत सारी प्राचीन वस्तु देखने के लिए मिलती हैं। 

इस संग्रहालय में क्वीन विक्टोरिया का 16 फीट ऊंचा ब्रोंज का स्टेचू बना हुआ है, जो बहुत सुंदर लगता है। इस संग्रहालय में और भी बहुत सारे वस्तुएं देखी जा सकती है। यह इमारत एक बहुत बड़े बगीचे के बीच में बनी हुई है। इस बगीचे में झील, सुंदर फव्वारे, और फूलों वाले प्लांट देखने के लिए मिल जाते हैं। यह इमारत बहुत सुंदर है। इस इमारत को इंडो सारासोनिक शैली में बनाया गया है। 

यह इमारत हफ्ते में 7 दिन खुली रहती है। इस इमारत के खुलने का समय 10 से 5 बजे तक है। यहां पर प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। इस इमारत को लाइट से सजाया गया है, जो शाम के समय चालू की जाती है। यहां पर रंग बिरंगी लाइट चालू होती है, जिससे यह इमारत और भी ज्यादा आकर्षक लगती है। 

बेलूर मठ कोलकाता 
बेलूर मठ कोलकाता का एक प्रसिद्ध हुगली नदी के पश्चिमी तट पर बना हुआ है। बेलूर मठ इंडिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। बेलूर मठ एक बहुत सुंदर स्मारक है। बेलूर मठ में एक बड़ा मेडिटेशन हॉल देखने के लिए मिलता है। यहां पर स्वामी विवेकानंद जी का रूम भी देखा जा सकता है। इस स्मारक के ऊपर, एक बड़ा सा गुंबद देखने के लिए मिलता है और यह बहुत अच्छी तरह से बनाई गई है। यह मठ श्री राम कृष्ण परमहंस जी को समर्पित है। 

बेलूर मठ के बाहर पर बहुत बड़ा गार्डन बना हुआ है, जहां पर आप शांति से बैठ सकते हैं। यहां पर हुगली नदी का सुंदर घाट देखने के लिए मिलता है। यहां पर स्वामी विवेकानंद की बहुत सारी हिस्ट्री जानने के लिए मिलेगी। बेलूर मठ के बाहर बहुत बड़ा बगीचा है। इसमें फूलों वाले प्लांट लगाए गए हैं। यहां पर आम का बगीचा भी लगा हुआ है, जहां पर आप घूम सकते हैं। यहां पर आने के लिए कोई भी एंट्री फीस नहीं ली जाती है। यहां पर प्रवेश निशुल्क है और यहां पर पार्किंग का भी प्रवेश नहीं लिया जाता है। यहां पर आप सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक और शाम को 4 से 9 बजे तक घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह बहुत बड़े एरिया में फैली हुई है। 



दक्षिणेश्वर काली मंदिर कोलकाता 
दक्षिणेश्वर काली मंदिर कोलकाता का एक फेमस मंदिर है। यह मंदिर पूरे देश में ही प्रसिद्ध है। यह मंदिर काली माता को समर्पित है। यह मंदिर कोलकाता में हुगली नदी के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर विवेकानंद सेतु के पास में बना हुआ है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। मंदिर के ऊंचे ऊंचे बड़ी-बड़ी मीनारें दूर से ही देखने के लिए मिल जाती है। यह मंदिर प्राचीन है। यह 1 शक्ति पीठ के रूप में प्रसिद्ध है। 

मंदिर का, जो परिसर है। वह बहुत ही भव्य है और यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। मंदिर के अंदर मोबाइल ले जाने की मनाही है। मंदिर में मां काली के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर हमेशा ही भीड़ रहती है। नवरात्रि में यहां पर और भी ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। अगर आप कोलकाता घूमने जा रहे हैं, तो आप यहां पर आकर जरूर घूमने और मां के दर्शन करने चाहिए। यहां पर हुगली नदी पर बहुत सारे लोग स्नान भी करते हैं। 



आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान कोलकाता 
आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान कोलकाता का एक प्रसिद्ध स्थान है। यह स्थल कोलकाता के हावड़ा में हुगाली नदी के किनारे स्थित है। यह स्थान पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसकी प्रसिद्धि का यह कारण है, कि यहां पर सबसे बड़ा बरगद का पेड़ देखने के लिए मिलता है। यह बरगद का पेड़ बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और इस बरगद के पेड़ को देखने के लिए विदेशों से और पूरे भारत देश से लोग आते हैं। इस बरगद के पेड़ में बहुत सारे पंछियों ने अपना घर बनाया है। यह बरगद का पेड़ बहुत ही पुराना है। 

इस गार्डन को कोलकाता बॉटनिकल गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। इस गार्डन में बहुत दुर्लभ पेड़ पौधों की प्रजातियां देखने के लिए मिल जाती है। यहां पर 12000 से भी ज्यादा पेड़ पौधों की प्रजातियां है। यहां पार्क 109 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क में विभिन्न प्रकार के मसाले, औषधीय और ऑयल प्लांट देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर जगह जगह पर छोटे-छोटे पॉन्ड बने हुए हैं, जिसमें कमल के फूल खिले हुए हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। 

इस पार्क में एंट्री के लिए एंट्री चार्ज लिया जाता है। यहां पर इंडियन सिटीजन का 10 रुपए लिए जाते हैं और फॉरेन सिटीजन का 100 रुपए लिया जाता है। यहां पर हुगली रिवर का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलेगा। एक प्राचीन मॉन्यूमेंट देखने के लिए मिलेगा। 

हावड़ा ब्रिज कोलकाता 
हावड़ा ब्रिज कोलकाता का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यह एक ब्रिज है। यह ब्रिज हुगली नदी के ऊपर बना हुआ है। यह ब्रिज ब्रिटिश इंजीनियरों के द्वारा बनाया गया था। इस ब्रिज की खास बात यह है, कि यह ब्रिज आयरन और स्टील से बना हुआ है और पूरे ब्रिज में एक भी पोल नहीं है। यह ब्रिज बहुत पुराना है। यहां पर हर दिन बहुत सारी गाड़ियां निकलती है। यह ब्रिज हावड़ा और कोलकाता को जोड़ता है। 

ब्रिज के नीचे से जहाज और शिप निकलते हैं। हावड़ा ब्रिज की टोटल लंबाई 705 मीटर है, चौड़ाई 30 मीटर और हाइट 98 मीटर है। इस ब्रिज को फेस्टिवल के समय बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है, जिससे यह ब्रिज और भी ज्यादा खूबसूरत दिखता है। इस ब्रिज को रवींद्र सेतु के नाम से जाना जाता है। इस ब्रिज का कंस्ट्रक्शन 1946 को किया गया था। यह एक कैंटीलीवर ब्रिज है। इस ब्रिज को कोलकाता का प्रवेश द्वार माना जाता है। 



फोर्ट विलियम कोलकाता 
फोर्ट विलियम कोलकाता का एक मुख्य प्राचीन महल है। यह महल बहुत सुंदर है। यह महल 70 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस महल का निर्माण 1696 में करवाया गया था। इस महल नाम को किंग विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया है। 

फोर्ट विलियम में एक बहुत बड़ा पार्क बना हुआ है, जहां पर आप घूम सकते हैं। इस महल में भारतीय सेना का नियंत्रण है। मगर आप इस महल में घूमने जा सकते हैं। यह महल बाबूघाट के पास में बना हुआ है। इस महल के खुलने का समय 10 बजे से शाम के 5 बजे तक है। 



मंगल पांडे पार्क कोलकाता 
मंगल पांडे पार्क कोलकाता में बर्रैकपोरे में स्थित है। यह पार्क 1978 को स्थापित किया गया था। यह पार्क बहुत बड़ा और बहुत सुंदर है। यह पार्क हुगाली नदी के पूर्वी तट पर बना हुआ है। पार्क में आकर बहुत इंजॉय किया जा सकता है। यहां पर आपको बहुत सारे एनिमल के स्टैचू देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर बहुत सारे झूले हैं, जिन में बच्चे एंजॉय कर सकते है। यहां पर आपको मंगल पांडे जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, और प्रतिमा के निचे उनकी जानकारी लिखी गई है। इस गार्डन के अंदर एक रेस्टोरेंट बनाया गया है, जहां पर खाने के लिए, विभिन्न राज्य का स्थानीय स्वाद चखने मिलता है। यहां पर चारों तरफ हरियाली है। यहां पर हुगाली नदी का दृश्य बहुत जबरदस्त रहता है। 



बिरला मंदिर कोलकाता 
बिरला मंदिर कोलकाता का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर कोलकाता में आशुतोष चौधरी एवेन्यू के पास में बल्लीगुंगे में स्थित है। यह मंदिर 130 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह मंदिर मुख्य रूप से राधा और कृष्ण जी को समर्पित है। यह मंदिर बिरला फैमिली के द्वारा बनाया गया है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। पूरा ही मंदिर मार्बल से बना हुआ है। मंदिर के ऊपर शिखर देखने के लिए मिलते हैं, जिनमें सुंदर नक्काशी की गई है। इस मंदिर के खुलने का समय सुबह 5:30 से 11:00 बजे तक और शाम को 4:30 बजे से 9:00 बजे तक है। यहां पर बहुत सारे लोग भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने के लिए आते हैं। 

बिरला मंदिर की दीवारों में बहुत ही सुंदर सुंदर नक्काशी की गई है। जो बहुत ही आकर्षक लगती है। इस मंदिर का निर्माण 1996 में किया गया था। यहां पर और भी बहुत सारे देवी देवताओं के मंदिर बने हुए हैं। यहां पर भगवान हनुमान, भगवान विष्णु जी, देवी दुर्गा जी, भगवान शिव जी के मंदिर बने हुए हैं। यहां पर जन्माष्टमी पर बहुत बड़ी संख्या में लोग आकर उत्सव मनाते हैं। 

बिरला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम कोलकाता 
बिरला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम कोलकाता का एक मुख्य घूमने की जगह है। यह संग्रहालय बिरला मंदिर के पास ही में बना हुआ है। आप अगर बिरला मंदिर घूमने जाते हैं, तो इस संग्रहालय में भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इस संग्रहालय में, टेक्नोलॉजी और हमारे उद्योगों में किस तरह से काम किया जाता है, किन मशीनों का प्रयोग किया जाता है। वह सभी जानकारी देने की कोशिश की गई है। 

यहां पर कोलमाइन का प्रतिरूप बनाया गया है, जो बहुत अच्छी तरह से बनाया गया है और हर बात को यहां पर समझाया गया है। यहां पर बहुत सारे शो का आयोजन किया जाता है, जहां पर अंडर ग्राउंड मॉकअप कोल माइन, फन साइंस शो, केमिकल रिएक्शंस शो, साइंस मैजिक, शो सुपर कूल बॉडी शो, बबल शो, तारामंडल शो, 3D शो इन सभी का आयोजन किया जाता है। इन सभी का आयोजन अलग-अलग समय और अलग-अलग दिन में किया जाता है। इन सभी शो में आप जाते हैं, तो अलग से चार्ज पे करना पड़ता है। मगर इनमें बहुत मजा आएगा और बहुत सारी जानकारियां भी मिलेगी। इस म्यूजियम में प्रवेश करने के लिए शुल्क लिया जाता है। यहां पर एक व्यक्ति का 75 रूपए दिया जाता है। यह जगह बच्चों लोगों को बहुत पसंद आएगी। 



एमपी बिरला तारामंडल कोलकाता 
एमपी बिरला तारामंडल कोलकाता का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। बिरला तारामंडल एशिया सबसे बड़ा तारामंडल है। तारामंडल की, जो बिल्डिंग है। उसका आकार स्तूप के समान बनाया गया है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। यह तारामंडल कोलकाता में जवाहरलाल नेहरू रोड पर बना हुआ है। इस तारामंडल को 1963 में लोगों के लिए खोला गया था। इस तारामंडल का इनॉग्रेशन जवाहरलाल नेहरू जी के द्वारा किया गया था। इस तारामंडल में बहुत सारी वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। यहां पर बहुत सारे शो भी आयोजित किए जाते हैं, जो हिंदी, बेंगोली और इंग्लिश भाषा में किए जाते हैं। 

तारामंडल के बाहर एक बहुत बड़ा गार्डन बना हुआ है, जहां पर फव्वारे लगे हुए हैं। इस तारामंडल में आकाशगंगा, ग्रह, नक्षत्र, तारे, चंद्रमा, पृथ्वी इन सभी के बारे में जानकारी दी जाती है। 



सैंट पौल कैथ्रेडल कोलकाता 
सैंट पौल कैथ्रेडल कोलकाता में जवाहरलाल नेहरू रोड पर बना हुआ है। यह एक प्राचीन चर्च है। यह बहुत सुंदर है। इस चर्च में सभी धर्म के लोग आ सकते हैं और प्रार्थना कर सकते हैं। यहां पर एक बहुत बड़ा प्रार्थना हॉल बना हुआ है। इस चर्च में मीनार देखने के लिए मिलती है, जो बहुत सुंदर है। यह चर्च संडे को सुबह की 6 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता है। यह चर्च गोथिक आर्किटेक्चर में बना हुआ है। यहां पर आकर आपको शांति का अहसास होगा। यहां पर पर्यटकों के लिए 10 रूपए की एंट्री फीस ली जाती है। 

भारतीय संग्रहालय कोलकाता 
भारतीय संग्रहालय कोलकाता का एक प्रसिद्ध स्थल है। यह भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय है। यह संग्रहालय कोलकाता में जवाहर रोड पर बना हुआ है। इस संग्रहालय में बहुत सारी वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया है। यहां पर विभिन्न शताब्दियों की मूर्तियां, लॉर्ड बुद्धा, विभिन्न प्रकार की पत्थर, मिनरल्स, मेटल देखे जा सकते हैं। यहां पर ह्यूमन के इवोल्यूशन को भी देखा जा सकता है। यहां पर डिफरेंट टाइम की पेंटिंग, एजीप्ट की मम्मी, जानवर की खाल, व्हेल मछली के अवशेषों, डायनासोर के अवशेषों एवं हड्डी, को यहां पर रखा गया है। यहां पर मछलियां देखने के लिए मिलती हैं, जो अलग-अलग प्रकार की हैं। 

आपको यहां पर विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं देखने के लिए मिलेगी। यहां पर बहुत सारे प्रसिद्ध स्थलों स्थलों की छोटी-छोटी प्रतिकृति भी बनाई गई है। यहां पर बहुत सारा नॉलेज मिलेगा। 

यहां पर घूमने में 2 से 3 घंटे या उससे भी ज्यादा समय लगेगा। अगर आप बारीकी से इस जगह को घूमेंगे, तो। इस संग्रहालय की स्थापना 1814 में की गई थी। इस संग्रहालय के खुलने का समय 10 से 5 बजे तक है। यहां पर प्रवेश करने का शुल्क लिया जाता है। 



शहीद मीनार कोलकाता 
शहीद मीनार कोलकाता में कोलकाता बस स्टैंड के पास में बना हुआ है। यह मीनार बहुत ऊंचा है। यह मीनार 48 मीटर ऊंचा है। इसमें मीनार के आसपास सुंदर बगीचा बना हुआ है और बैठने के लिए चेयर भी लगाई गई है। यहां पर आप शांति से आकर बैठ सकते हैं और यहां पर बहुत सारे लोकल वेंडर घूमते रहते हैं, जो खाने-पीने का सामान दिए रहते हैं। यह मीनार 1828 में बनाई गई थी। यह मीनार बहुत सुंदर है। 



राजभवन कोलकाता 
राजभवन कोलकाता का एक मुख्य प्राचीन स्थल है। राज भवन कोलकाता में बना एक सुंदर इमारत है। इस इमारत का आकार और डिजाइन बहुत ही जबरदस्त है। यह इमारत 1803 में बनाया गया था। इसे गवर्नर हाउस के नाम से भी जाना जाता है। यह प्राचीन समय में गवर्नर के रहने के लिए बनाया गया था। इस इमारत के बाहर बहुत बड़ा बगीचा बना हुआ है। यह रिस्ट्रिक्टेड प्लेस है, तो यहां पर जाने की मनाही है। 



गांधी घाट कोलकाता 
गांधी घाट कोलकाता में हुगली नदी के पूर्वी तट पर बना हुआ है। यह बर्रैकपोरे में स्थित है। यह घाट बहुत सुंदर है। यहां पर बगीचा बनाया गया है। बगीचे में तरह तरह के फूलों वाले प्लांट और पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यह घाट गांधी जी की स्मृति में बनाया गया है। यहां पर आप आकर अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर गांधी म्यूजियम बना हुआ है, जहां पर बहुत सारी दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह किया गया है। यहां पर बुक्स भी पढ़ने के लिए मिलती हैं। यहां पर आप हुगाली नदी के किनारे बैठकर अच्छा समय बिता सकते हैं। शाम को 5:30 बजे यह जगह बंद हो जाती है, तो आप यहां पर दिन के समय घूमने के लिए जा सकते हैं। 



नेहरू चिल्ड्रन गैलरी कोलकाता 
नेहरू चिल्ड्रन गैलरी कोलकाता में मुख्य शहर में स्थित है। यह गैलरी चार मंजिला है। इस गैलरी को 1972 में पब्लिक के लिए खोला गया था। यह गैलरी मुख्य द्वार पर बच्चों के लिए बनाई गई है। यहां पर बहुत सारी डॉल्स का कलेक्शन देखा जा सकता है। यहां पर पूरे वर्ल्ड की डॉल्स को देखा जा सकता है। यहां पर गणेश जी की प्रतिमा, टॉय गैलरी, कार का कलेक्शन देखा जा सकता है। म्यूजियम में प्रवेश के लिए शुल्क लगता है और यह म्यूजियम शहर में और रोड पर बना हुआ है, तो आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर रामायण और महाभारत के बहुत सारे दृश्यों को भी मूर्तियों के माध्यम से दिखाया गया है। 



विवेकानंद म्यूजियम कोलकाता 
विवेकानंद म्यूजियम को रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद एन्सेस्ट्राल हाउस एंड कल्चरल सेंटर के नाम से भी जाना जाता है। इस म्यूजियम के खुलने का समय 10:00 से 12:30 बजे तक और दोपहर के 2 बजे से शाम के 5 बजे तक है। यह स्थल सोमवार को बंद रहता है। यह जगह स्वामी विवेकानंद जी का जन्म स्थान है। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनका जन्म मध्यम वर्गीय परिवार में कायस्थ जाति में हुआ था। उन्हें बचपन में नरेंद्र दत्त के नाम से जाना जाता था। यहां पर म्यूजियम बना हुआ है। यह कोलकाता में विवेकानंद रोड पर स्थित है। इस म्यूजियम में स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बहुत सारी जानकारी मिलेगी। यहां पर स्वामी विवेकानंद जी की एक प्रतिमा भी रखी गई है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। 

प्रिंसेप घाट कोलकाता 
प्रिंसेप घाट कोलकाता का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यह घाट हुगाली नदी पर बना हुआ है। यह घाट विवेकानंद सेतु के पास स्थित है। यहां पर जेम्स प्रिंसेप का एक स्मारक देखने के लिए मिलता है। प्रिंसेप घाट के पास जेम्स प्रिंसेप मेमोरियल बना हुआ है, जिसका निर्माण 1841 में किया गया था। यह स्मारक बहुत सुंदर है और यह हुगाली नदी के किनारे बना हुआ है। यहां पर आप आकर सूर्यास्त और सूर्योदय का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर खाने-पीने के बहुत सारा स्ट्रीट फूड मिलता है। यहां पर आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यह जगह बहुत अच्छी है। और जेम्स प्रिंसेप एक स्कॉलरशिप है आप यहां पर आकर अच्छा समय बता सकते हैं



नेचर पार्क कोलकाता 
नेचर पार्क कोलकाता में तारतल्ला रोड पर बना हुआ है। यहां पर आप आकर इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं। जिससे यहां पर हरियाली रहती है। यहां पर झील पर बनी हुई है, जहां पर बोटिंग की जा सकती है। यह कोलकाता का पिकनिक स्पॉट है। 



इको पार्क डूमरजाला कोलकाता 
इको पार्क डूमरजाला कोलकाता का एक फेमस पार्क है। यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। यहां पर बहुत सारी फनराइड उपलब्ध हैं, जिन पर आप बहुत ज्यादा एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर वर्ल्ड के सात अजूबे के प्रतिरूप देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। यह पार्क सुबह 11बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता है। यह पार्क बहुत बड़ा है। यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलेगी। यहां पर बहुत ही क्रिएटिव तरीके से बहुत सारे झूले बनाए गए हैं, जो बहुत ही अच्छे लगते हैं और बच्चे लोग यहां पर काफी इंजॉय करेंगे। यह पार्क हावड़ा में बना हुआ है। 



द आरबीआई म्यूजियम कोलकाता 
द आरबीआई म्यूजियम कोलकाता का एक प्रमुख स्थल है। यह म्यूजियम कोलकाता में काउंसलिंग हाउस स्ट्रीट रोड पर बना हुआ है। इस म्यूजियम की, जो बिल्डिंग है। वह भी बहुत सुंदर है और इसका आकार देखने में जबरदस्त लगता है। यह म्यूजियम मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से 5 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को यहां पर सरकारी छुट्टी रहती है। इस म्यूजियम में प्रवेश निशुल्क है। यहां पर कोई भी एंट्री चार्ज नहीं लगता है। यहां पर आप आकर बहुत सारे करेंसी के बारे में इंफॉर्मेशन जान सकते हैं। इस म्यूजियम की स्थापना 1935 में की गई थी। 



साइंस सिटी कोलकाता 
साइंस सिटी कोलकाता का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यहां पर बहुत सारी वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया है। साइंस सिटी की बिल्डिंग बहुत ही सुंदर है। यहां पर बिल्डिंग का डिजाइन देखने लायक है। साइंस सिटी के अंदर बहुत सारी आधुनिक और प्राचीन तकनीकों को प्रदर्शित किया गया है। यहां पर एक्वारियम, स्पेस एक्सहिबिशन, डायनोमोशन, साइंस पार्क, रिफ्लेक्शन, मारीटाइम सेंटर यह सभी वस्तुएं देखने के लिए मिल जाती है। यहां पर कुछ मनोरंजक गतिविधियों का लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो उसके लिए रोपवे, 3D थियेटर, टाइम मशीन, साइंस ऑन ए स्फीयर, पैनोरमा शो, एवोलुशन ऑफ लाइफ, स्पेस थिएटर, रोड ट्रैन बना हुआ है। यहां पर आप कोई भी एक्टिविटी करेंगे, तो आप का अलग से चार्ज लगेगा। मगर यह एक्टिविटी करने में आपको मजा बहुत आएगा और बहुत सारा नॉलेज मिलेगा। 

साइंस सेंटर में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। साइन सेंटर की बिल्डिंग के बाहर बहुत बड़ा बगीचा बना हुआ है, जहां पर पौधों से भूलभुलैया बनाई गई है और बहुत ही एक्साइटिंग रहती है। यहां पर बहुत सारे अनोखे साइंस एक्सपेरिमेंट देखे जा सकते हैं। यह जगह बच्चों और बड़ों के लिए दोनों के लिए ही बहुत अच्छी है। यहां पर आकर सभी लोग इंजॉय कर सकते हैं। 

यहां पर इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर लगता है, जहां पर बहुत सारी वस्तुएं प्रदर्शित की जाती है। इन वस्तुओं को आप खरीद सकते हैं और यहां पर आपको देश के विभिन्न हिस्सों से लाई गई वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाता है। यहां पर खाने-पीने का भी बहुत सारा आइटम मिलता है। 

रविंद्र सरोवर कोलकाता 
रविंद्र सरोवर कोलकाता शहर के मध्य में स्थित एक सुंदर सरोवर है। यह झील कोलकाता शहर के बीच में बनी हुई है। यहां पर बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर जोगिंग, वाकिंग, योगा, मेडिटेशन यह सब एक्टिविटी की जा सकती है। यह एक आर्टिफिशियल लेक है। यहां पर बर्ड वाचिंग की जाती है। यहां पर बहुत सारी माइग्रेट बर्ड्स देखने के लिए मिल जाती है। इस सरोवर की ओपनिंग टाइम 5 से 10 और शाम के 4 बजे से 7 बजे तक है। 

रविंद्र सरोवर के पास ही दुर्गा पूजा एजुकेशन म्यूजियम हैं। आप यहां पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर मां दुर्गा के बहुत सुंदर सुंदर मूर्तियां देखने के लिए मिलेगी और यहां पर और भी बहुत सारी आकर्षक चीजें बनाई गई है। झील के किनारे पर बंगाल क्लब बना हुआ है। यहां पर बोट क्लब भी बना हुआ है, जहां पर आप लेक में बोटिंग कर सकते हैं। 





कोलकाता में घूमने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Kolkata
कोलकाता में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप यहां पर नवंबर से लेकर मार्च तक यात्रा कर सकते हैं। नवंबर से मार्च तक यहां का मौसम ठंडा रहता है। यहां पर आपको ठंड के समय यात्रा करने में बहुत मजा आएगा। यहां पर दुर्गा पूजा के समय, आप यात्रा करेंगे, तो और भी आनंद आएगा, क्योंकि कोलकाता में दुर्गा पूजा बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। यहां का दुर्गा उत्सव पूरे भारत में प्रसिद्ध है। 



कोलकाता का प्रसिद्ध भोजन - Famous food of Kolkata
कोलकाता का प्रसिद्ध भोजन यहां की प्रसिद्ध मिठाई है। यहां पर गुलाब जामुन, रसगुल्ला, भापा दोई, मिष्टि दोई यह सभी मिठाइयां यहां की फेमस है। इसके अलावा यहां पर बंगाली भोजन मछली और चावल भी लोग बहुत स्वाद से खाते हैं। यहां पर आपको मछली की तरह तरह की डिशेस मिल जाएगी, जिन्हें आप कोलकाता में आकर चख सकते हैं। 



कोलकाता में कैसे पहुंचे - How to reach Kolkata
कोलकाता भारत का एक प्रमुख जिला है। कोलकाता एक महानगर है और कोलकाता में पहुंचने बहुत आसान है। कोलकाता में आप भारत के विभिन्न राज्यों से सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। 

हवाई मार्ग - कोलकाता में अगर आप हवाई मार्ग से पहुंचना चाहते हैं, तो उसके लिए कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना हुआ है। यह एयरपोर्ट कोलकाता शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर है। यह एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जिससे आप कोलकाता में पहुंच सकते हैं। यहां पर देश के विभिन्न हिस्सों से और विदेशों से भी एयरक्राफ्ट आते हैं। इस हवाई अड्डे के बाहर आपको टैक्सी या कैब की सुविधा मिल जाती है, जिसकी मदद से आप कोलकाता पहुंच सकते हैं। 

रेल मार्ग - रेल मार्ग से कोलकाता पहुंचना आसान है। कोलकाता में तीन रेलवे स्टेशन है, जो प्रमुख है। सिलादयल रेलवे स्टेशन, हावड़ा रेलवे स्टेशन, चितपुर रेलवे स्टेशन। हावड़ा रेलवे स्टेशन मुख्य शहर में बना हुआ है। कोलकाता रेलमार्ग से भारत के मुख्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां पर लोकल और सुपरफास्ट दोनों ही ट्रेनें आती हैं, तो आप रेलमार्ग से कोलकाता पहुंच सकते हैं। 

सड़क मार्ग - सड़क मार्ग से कोलकाता में आया जा सकता है। सड़क मार्ग से कोलकाता आने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध रहती है। आप कोलकाता लोकल या सरकारी बस से आ सकते हैं। यहां पर आप सड़क मार्ग से अपने स्वयं के वाहन से कोलकाता आ सकते हैं। 



कोलकाता में कहा ठहरे - Where to stay in Kolkata
कोलकाता में ठहरने के लिए बहुत सारे होटल मिल जाते हैं। कोलकाता एक फेमस शहर है। इसलिए यहां पर आपको ठहरने के लिए आपके बजट के अनुसार होटल मिल जाएगा। आप कोलकाता में अपने बजट के अनुसार होटल का चयन कर सकते हैं और ठहर सकते हैं। अगर आपका बजट बहुत कम है, तो आप यहां पर धर्मशाला में या लॉज में ठहर सकते हैं, जहां पर बहुत कम चार्ज लिया जाता है। 
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !