सेठानी घाट के बारे में जानकारी

सेठानी घाट, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश - Sethani Ghat, Hoshangabad, Madhya Pradesh


सेठानी घाट (Sethani Ghat) होशंगाबाद शहर (Hoshangabad city) का नर्मदा नदी में स्थित एक शानदार घाट है। यह घाट पूरे मध्यप्रदेश के सबसे बडा घाट है। सेठानी घाट (Sethani Ghat) भारत के सबसे बड़े घाटों में से एक है। यह घाट पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह एक प्राचीन घाट है। घाट के आसपास बहुत सारे प्राचीन मंदिर है। होशंगाबाद में कई घाट हैं लेकिन यह सबसे बड़ा है।


नर्मदा नदी के बारे में जानकारी
Information about Narmada River

सेठानी घाट (Sethani Ghat) नर्मदा नदी पर बना है। नर्मदा नदी (Narmada River) मध्यपद्रेश के जीवन रेखा है। नर्मदा नदी अमरकंटक (Narmada River Amarkantak) से निकलती है और अमरकंटक से होते हुए नर्मदा नदी मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर से होते हुए होशंगाबाद पहुंचती है। होशंगाबाद को प्राचीन समय में नर्मदापुर के नाम से जाना जाता था। होशंगाबाद शहर का नाम होशंग शाह के नाम पर रखा गया है, जो एक मुस्लिम शासक थे और उन्होंने यहां पर शासन किया था।
सेठानी घाट (Sethani Ghat) की सुंदरता से आपको मन की शांति मिलती है। यहां पर बहुत सारे मंदिर हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। इस घाट में कई फिल्मों एवं नाटक की शूटिंग हो चुकी है। इस घाट में अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग हुई थी। 

सेठानी घाट (Sethani Ghat) में नर्मदा जयंती (Narmada Jayanti) का उत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया जाता है। पूरे घाट को सजाया जाता है और यहां पर बहुत बड़ा मेला का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा यहां पर बहुत सारी गतिविधियां होती है। यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं, जो बहुत दूर दूर से नर्मदा माॅ के दर्शन करने आते है। बहुत सारे लोग नर्मदा जी में स्नान करते हैं, दीपदान करते है। 
सेठानी घाट (Sethani Ghat) में पहुंचने के लिए एक भव्य प्रवेश द्वार है। इस प्रवेश द्वार से सेठानी घाट (Sethani Ghat) थोडी दूरी पर है। इस प्रवेश द्वार के शीर्ष पर नर्मदा जी की मूर्ति स्थापित है। आप प्रवेश द्वार के अंदर आते हैं, तो आपको यहां पर बहुत सारे मंदिर देखने मिलते हैं, जिसमें प्राचीन नर्मदा मंदिर प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर बहुत सारी दुकानें हैं, जहां से आप सामान खरीद सकते हैं। नर्मदा जी की पूजा के लिए आप सामान खरीद सकते हैं। इस घाट में बहुत सारे लोग कथा करवाते हुए आपको दिख जाते है। कहा जाता है कि नर्मदा जी के दर्शन से ही लोगों को पुण्य मिलता है और स्नान करने से मोक्ष प्राप्त करते हैं।
यहां पर पर्किग की अच्छी व्यवस्था थी। यहां पर आप नाव की सवारी की मजा ले सकते है। नदी के चारों ओर सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। नर्मदा नदी के किनारे 19 वीं शताब्दी में सेठानी घाट (Sethani Ghat) का निर्माण हुआ है। होशंगाबाद की जानकीबाई सेठानी ने इस घाट का निर्माण किया था। यहां देवी नर्मदा, भगवान शिव, भगवान हनुमान, और गायत्री मंदिर भी स्थित हैं। 

लोगों को नहाने के लिए घाट के किनारों पर लोगों की सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई गई है, ताकि लोग सुरक्षित रहे। घाट मेें साबुन और शैम्पू लगाने की मनाही है। यहां शौचालय की उचित व्यवस्था है। कचरे के लिए डस्टबिन भी रखें है। इस घाट में फैमिली और दोस्तों के साथ आ सकते है।
 
 
सेठानी घाट कहां स्थित है
Sethani ghat kahan sthit hai


सेठानी घाट (Sethani Ghat) होशंगबाद शहर (Hoshangabad city) के बीच में स्थित है। इस घाट पर आप अपनी वाहन से या आटो से भी जा सकते है। मुख्य शहर में होने से यह पर परिवहन आसानी से मिल जाता है। सेठानी घाट (Sethani Ghat) भोपाल से करीब 76 किलोमीटर दूर है।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। आप इस लेख को शेयर जरूर करें। 
 
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !