गिडली घोघरा जलप्रपात के बारे में जानकारी

Gidli Ghogra Waterfall 


Gidli Ghogra Waterfall एक खूबसूरत झरना है। यह झरना ज्यादा बडा तो नहीं है मगर आप यहां पर अपना समय बिता सकते है। यह जलप्रपात कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (Kanha National Park) में स्थित है। यह झरना बरसात के मौसम में अपनी खूबसूरती दिखाता है। यह जगह बहुत कम लोगों को पता है। इसलिए इस झरनें तक बहुत कम लोग ही पहुॅच पाते है। 

Gidli Ghogra Waterfall एक सुंदर झरना है, जो जंगल के बीच में हरियाली से घिरा हुआ है। यह परिवार या दोस्तों की सैर के लिए बहुत बढ़िया जगह है।
गिडली घोघरा जलप्रपात (Gidli Ghogra Waterfall) कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान (Kanha Kisli National Park) में खटिया गेट से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां पर कान्हा-चिरईडोंगरी हाईवे रोड (Kanha-Chiraidongri Highway Road) से होते हुए इस जगह पर पहुॅच सकते है। झरनें तक पहुॅचने के लिए कुछ दूरी पर कच्ची सडक पर भी चलना पडता है। 
कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान (Kanha Kisli National Park) एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट जिलों में एक टाइगर रिजर्व है। कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान 1 जून 1955 को बनाया गया था। आज यह दो जिलों मंडला और बालाघाट में 940 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है। कान्हा टाइगर रिजर्व मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान बनाता है।

यह झरना बंजर नदी (Banjar river) पर बना हुआ है। यह पर आप पानी कम होने की दशा में नहानें का आंनद भी ले सकते है। यहां का पानी साफ सुथरा है। यह जलप्रपात बफर जोन (Buffer zone) में स्थित है और घने जंगल के बीच में यह जल प्रपात है। आप यहां पर जंगल सफारी का मजा लेने के बाद आ सकते है और अच्छा समय गुजर सकते है। स्थानीय लोग यहां पिकनिक के लिए परिवार के साथ आते हैं। 
गिडली घोघरा जलप्रपात (Gidli Ghogra Waterfall) जंगल के अंदर स्थित है। इसलिए यहां पर किसी भी तरह की खाने पीने की दुकानें नहीं है। आप यहां पर जाते है, तो आप वहां जाने से पहले अपने खाद्य पदार्थों और पानी की बोतलों को ले जाएं। झरनें के आसपास चटटानें है, तो आप यहां पर संभल कर रहें। जिप्सी वालें इस जगह तक ले जाने का अलग चार्ज करते है। आप यहां पर अपनें वाहन से भी जा सकते है। मगर यहां पर जंगली जानवर रहते है, तो आप यहां गाडी संभलकर चलाने की जरूरत होती है। यह झरना छोटा है, मगर यह झरना विशेष रूप से बच्चों को बहुत पसंद आयेगा। झरने की सैर के लिए मानसून सबसे अच्छा मौसम है। 
यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें।
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !