गांगुलपरा झरना (बालाघाट) की पूरी जानकारी



गांगुलपरा झरना (Gangulpura Falls) बालाघाट में स्थित एक खूबसूरत जगह है। यह झरना घने जंगल के बीच में स्थित है। यह पहाडों से गिरता हुआ पानी आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। यह झरना प्रकृति के बीच में आपको शांति का अहसास दिलाता है। यह पर पानी एक छोटे से कुंड पर गिरता है। यह पर बहती हुई नदी की कलकल करती हुई आवाज आपको मदहोश करती है। यह झरना आपको दूर से ही दिखने लगता है। झरनें को दूर से देखकर ऐसा लगता है कि जैसे पहाडों से दूध बह रहा है। 

गांगुलपरा झरना (Gangulpura Falls) बालाघाट जिलें के बैहर तहसील में स्थित है। यह झरना बालाघाट से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा। इस जगह में पहुंचने के लिए आपको ट्रैकिंग करनी पड़ेगी। वाटर फॉल तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 2 किमी तक चलना होगा। घने जंगलों के बीच से पैदल चलकर जाना में बहुत ही अच्छा लगेगा। 
गांगुलपरा झरना (Gangulpura Falls) पहाडों से घिरा हुआ है। पहाडों से पानी नीचे गिरता है और एक खूबसूरत झरना बनाता है। झरना का जो पानी है, वह बिल्कुल पारदर्शी है। यहां पर आप नहा भी सकते हैं। यहां पर आप 1 दिन की पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। इस जगह में आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।

गांगुलपरा झरनें (Gangulpura Falls) में जाने का सही समय बरसात का होता है, क्योंकि बरसात के समय यहां पर पानी रहता है। आप यहां पर बरसात के बाद यात्रा कर सकते है। यहां पर गर्मी के समय में पानी नहीं रहता है। बरसात में कभी कभी यहां पर बाढ भी आ जाती है, तो इसके लिए आपको सावधान होना चहिए। यहां पहुॅचने की जो सड़कें है। वह उबड़ खाबड़ है, तो आपको यहां पर अच्छे से चलने की आवश्यकता होती है। ट्रैकिंग करने के लिए आपको शूज पहनकर आना चहिए। झरनें तक पहुॅचने का सबसे अच्छा समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक है। वाटर फॉल के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता अच्छी लगती है। बालाघाट के लोग यहां पिकनिक के लिए जाते हैं। 
गांगुलपरा झरनें पर आपको बहुत अच्छा लगेगा। यहां पर चारों तरफ हरियाली है। चारों तरफ का वातावरण देखकर आपको खुशी होती है। यहां पर आप अपने दोस्तों और फैमिली वालों के साथ आ सकते हैं और एक अच्छा समय बिता सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह जन्नत है। इस जगह पर आप फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं। आप यहां पर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आ सकते हैं और अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें।
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !