Information about Nauradehi Wildlife Sanctuary


नोरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य (Nauradehi Wildlife Sanctuary) जगंली जानवरों का घर है। यह अभ्यारण्य सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिले में फैला हुआ है। इस वन्य जीव अभ्यारण्य में आपको जंगली जानवरों की बहुत सारी प्रजतियां देखने मिल जायेगी। इस वन्य जीव अभ्यारण्य के प्राकृतिक दृश्य मन मोह लेने वाले है।

नोरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य (Nauradehi Wildlife Sanctuary) प्रदेश की सबसे बड़ी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (Wildlife Sanctuary) है। यह अभ्यारण्य करीब 1200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। इस वन्य जीव अभ्यारण्य स्थापना 1975 में की गई थी। इस वाइल्ड लाइफ अभ्यारण्य में आप ट्रैकिंग और वाइल्डलाइफ सफारी का मजा ले सकते हैं। अभ्यारण्य में जंगली जानवरों की भरमार है। आपको यहां पर मगरमच्छ देखने मिलेंगे। यह पर कई जलस्त्रोत है, जहां पर आपको विदेशी पक्षियों की विभिन्न प्रजति देखने मिल जाती है।  

नोरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य (Nauradehi Wildlife Sanctuary) सागर जिलें (Sagar district) के पास स्थित एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह अभ्यारण्य सागर, दमोह एवं नरसिंहपुर जिलें में फैला हुआ है। यह वन्य जीव अभ्यारण्य सागर से करीब 62 किलोमीटर दूर है और जबलपुर जिलें से से 97 किलोमीटर दूर है। नरसिंहपुर से 110 किलोमीटर दूर है और दमोह से करीब 55 किलोमीटर दूर है। आप इन सभी जिलें से सडक मार्ग द्वारा इस वन्य जीव अभ्यारण्य तक आ सकते है। 

नोरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य (Nauradehi Wildlife Sanctuary) की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। यहां पर मुख्य रूप से साल, सागौन, महुआ के वृक्ष पाए जाते हैं। बरसात के मौसम में यहां पर पर्यटन के आने में मनाही है। यहां पर बहुत सारे जल स्रोत हैं, जिनमें अलग-अलग जानवर और वनस्पतियां देखने मिलती हैं।

नोरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य (Nauradehi Wildlife Sanctuary) में आपको भारतीय भेड़िया देखने मिलता है। इसके अलावा सियार, नीलगाय, चिंकारा, जंगली सुअर, भालू देखने मिल जाते है। जंगल सफारी के दौरान जंगली जानवर को देखने का एक अलग ही मजा है। इस अभ्यारण्य में मगरमच्छ आकर्षण का केन्द्र है। यहां पर चवला तालाब के पास बहुत सारे जंगली जानवरों को आप देख सकते है। यह अभ्यारण्य मोहाली रेंज, सिंगपुर रेंज, झापन रेंज, सर्रा रेंज, जैसे 6 श्रेणियों में विभाजित है।

नोरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य (Nauradehi Wildlife Sanctuary) में पर्यटकों के लिए रहने के लिए रेस्ट हाउस बना हुआ है। जहां पर पर्यटक ठहर सकते हैं और उनके लिए सभी प्रकार की सुविधाएं रेस्ट हाउस में उपलब्ध है।

नोरादेही वन्य जीव अभ्यारण (Nauradehi Wildlife Sanctuary) भारतीय भेड़ियों का प्राकृतिक आवास है। यहां पर पहले बहुत सारे बाघ हुआ करते थे, जो बढ़ती हुई आबादी और जंगल के काटने के कारण अब विलुप्त हो गए हैं। लेकिन अभी यहां पर राधा नाम की एक बाघिन को लाया गया है उसके साथ मोहन नाम के एक बाघ को लाया गया है, जिनके तीन शावक को जन्म दिया है। इस तरह हमें यहां पर बहुत जल्दी बाघों की संख्या बढ़ेगी और हमें यहां पर बाघ भी देखने मिलेंगे।

यहां पर आपको बहुत सारे प्रवासी पक्षी देखने के लिए मिल जाते हैं। आप यहां पर बरसात के बाद आकर अपना अच्छे समय बिता सकते हैं। सर्दी के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली रहती है और आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा। आप यहां पर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आ सकते हैं और अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें।

Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !