मैहर के पर्यटन स्थलों की जानकारी - Maihar tourist place in hindi



मैहर के बारे में 
मैहर मध्य प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध जगह है। यह जगह प्रसिद्ध इसलिए है, क्योंकि यहां पर शारदा माता का मंदिर है। शारदा माता का यह मंदिर पूरे भारत देश में प्रसिद्ध है। मैहर सतना जिले की तहसीलें है। यह सतना जिले से करीब 45 किलोमीटर दूर होगी। आप मैहर में आसानी से आ सकते हैं। मैहर में बहुत सारे मंदिर है। इन मंदिरों को चार धाम कहा जाता है। इन मंदिरों में आप घूम सकते हैं। यह सारे मंदिर प्राचीन हैं। इसके अलावा भी मैहर में बहुत सारी जगह है, जहां पर आप घूम सकते हैं। आप इन सभी जगह में ऑटो से घूम सकते हैं। ऑटो वाला आप से 300 से 500 रूपए के अंदर इन सभी जगहों में घुमा देगा। 


मैहर में घूमने वाली जगह


मैहर का शारदा देवी का मंदिर
मैहर का शारदा देवी का मंदिर पूरे मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध है। यह एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर में पहुंचने के लिए सीढ़ियां उपलब्ध है। यहां पर रोपवे की सुविधा उपलब्ध है। इस मंदिर में आपको मां शारदा की भव्य प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं। मां शारदा के मंदिर से आपको पूरे मैहर का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। मंदिर के पीछे एक बहुत बड़ा आंगन है, जहां पर आप बैठ सकते हैं। मंदिर के पीछे भी आपको बहुत सारे छोटे छोटे मंदिर देखने के लिए मिल जाते हैं। 



पन्नी जलप्रपात मैहर 
पन्नी जलप्रपात मैहर का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात बहुत सुंदर है। यह जलप्रपात ऊंची पहाड़ियों से नीचे गिरता है, जो बहुत ही मनोरम दिखता है। आप यहां बरसात के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। इस जलप्रपात में आप पैदल आ सकते हैं। यहां पर आपको प्राचीन गुफाएं भी देखने के लिए मिल जाती हैं, जिसमें ऋषि मुनि तपस्या किया करते थे। 



आल्हा ऊदल मंदिर और तालाब मैहर
आल्हा ऊदल मंदिर और तालाब मैहर का एक धार्मिक स्थल है। आल्हा और उदल मां शारदा के भक्त थे और कहा जाता है कि आज भी आल्हा ऊदल जिंदा है और मां शारदा की पूजा करने के लिए सबसे पहले वह मंदिर में आते हैं। आप आल्हा ऊदल तालाब और मंदिर में आकर घूम सकते हैं। यहां पर आपको सुंदर तालाब देखने के लिए मिलता है। जिस पर कमल के फूल लगे हुए रहते हैं। यहां पर आल्हा ऊदल का अखाड़ा भी है। वह भी आप देख सकते हैं। मगर आप अगर यहां पर घूमने जाते हैं, तो 12 बजे के पहले घूमने जाएं। क्युकी मंदिर १२ बजे के बाद बंद हो जाता है।



बड़ी खेरमाई मंदिर मैहर 
बड़ी खेरमाई मंदिर मैहर का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर बड़ी खेरमाई को समर्पित है। बड़ी खेरमाई मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि बड़ी खेरमाई मैहर वाली शारदा माता की बड़ी बहन है। आप इस मंदिर में आकर बड़ी खेरमाई के दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर में एक प्राचीन बावड़ी भी है। यहां पर आपको शिवलिंग के भी दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर गणेश मंदिर भी है। यह मंदिर सतना हाईवे रोड पर स्थित है। 

ओइला मंदिर मैहर 
ओइला मंदिर मैहर का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर के प्रवेश द्वार में आपको भगवान शिव और गणेश जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती हैं। यह मंदिर दुर्गा जी को समर्पित है। मंदिर में दुर्गा जी की धातु की बनी हुई प्रतिमा विराजमान है। आप यहां पर आ कर मंदिर घूम सकते हैं। यह मंदिर प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर बड़ी खेरमाई मंदिर के आगे स्थित है। 



बाबा तालाब और शिव मंदिर मैहर 
बाबा तालाब और शिव मंदिर मैहर का एक धार्मिक स्थल है। यहां पर आपको एक विशाल तालाब देखने के लिए मिलता है और तालाब के किनारे में ही शिव भगवान जी का बहुत ही सुंदर मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर सफेद कलर का है, जो बहुत ही अच्छा दिखता है। मंदिर में शिव भगवान जी का शिवलिंग विराजमान है। यह मंदिर प्राचीन है। तालाब के कोनों में आपको प्राचीन छतरियां देखने के लिए मिलती है। आप इस मंदिर में घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर सतना हाईवे रोड पर स्थित है। 



इच्छापूर्ति मंदिर या केजीएस मंदिर मैहर
इच्छापूर्ति मंदिर मैहर का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। यह मंदिर केजीएस सीमेंट संस्था के द्वारा बनाया गया है। यह मंदिर केजीएस सीमेंट फैक्ट्री के कैम्पस में ही बना हुआ है। यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है और मंदिर में आपको गार्डन, फव्वारा देखने के लिए मिलता है। रात में मंदिर में सुंदर लाइटिंग की जाती है। वह भी आप देख सकते हैं। यह मंदिर दुर्गा जी को समर्पित है। मंदिर में आपको हनुमान जी के दर्शन करने के लिए भी मिल जाते हैं और यहां पर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए भी मिलते हैं। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। 



मैहर का किला 
मैहर का किला मैहर नगर का एक ऐतिहासिक किला है। यह किला प्राचीन किला है। यह किला एक प्राइवेट प्रॉपर्टी है। इसलिए आप इस किला में घूमने के लिए नहीं जा सकते हैं। आप इस किले को देखना चाहते हैं, तो आप यहां पर परमिशन लेकर जा सकते हैं। यह एक प्राचीन किला है। आप इस किले में रहने के लिए रूम बुक करा सकते हैं। यह किला करीब 300 साल पुराना है। 

ललितंबा शक्ति पीठ मैहर
ललितंबा पितांबरा शक्ति पीठ मैहर के पास में स्थित मां दुर्गा का मंदिर है। यहां पर बहुत बड़ा मंदिर है। यहां पर आश्रम भी है। आप यहां पर आकर गौशाला भी देख सकते हैं। कहा जाता है कि यह है यह 1 शक्तिपीठ है। यहां पर आपको मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर शिवलिंग विराजमान है। आप उनके दर्शन भी कर सकते हैं। यहां पर राधा कृष्ण की मूर्ति भी विराजमान है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।  



बड़ा अखाड़ा मैहर 
बड़ा अखाड़ा मैहर का एक धार्मिक स्थल है। यहां पर आपको मंदिर और आश्रम देखने के लिए मिल जाता है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यहां पर शिव भगवान जी की बहुत बड़ा शिवलिंग मंदिर के छत पर बना हुआ है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। इसके अलावा मंदिर में 108 शिवलिंग विराजमान है। उनके दर्शन भी आप यहां पर आकर कर सकते हैं। यहां पर आपको एक प्राचीन कुआं भी देखने के लिए मिल जाएगा। यहां पर राम जी का मंदिर, गणेश जी का मंदिर और हनुमान जी का मंदिर भी है। आप इन सभी मंदिरों में घूम सकते हैं। 



गोला मठ मंदिर मैहर 
गोला मठ मंदिर मैहर का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग विराजमान है। मंदिर के बाहर नंदी भगवान की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। इस मंदिर की बाहरी दीवारों में खूबसूरत नक्काशी की गई है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। आप इस मंदिर में घूमने के लिए आ सकते हैं। गोला मठ मंदिर पूरी तरह पत्थर से बना हुआ है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर एक ही रात में बनकर तैयार हुआ है। आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। 



नीलकंठ मंदिर और आश्रम मैहर
नीलकंठ मंदिर और आश्रम मैहर का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर श्री कृष्ण जी को समर्पित है। यहां पर श्री कृष्ण और राधा जी की बहुत ही भव्य मूर्ति के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर मैहर की खूबसूरत पहाड़ियों में स्थित है। यहां पर अगर आप बरसात के समय आते हैं, तो झरना भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यह जगह चारों तरफ हरियाली से घिरी हुई है। 



मैहर कहां है 
मैहर मध्य प्रदेश में स्थित एक नगर है। यह सतना जिले की एक तहसील है। मैहर सतना जिले से 45 किलोमीटर दूर स्थित है। आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। 



मैहर कैसे पहुंच सकते हैं 
मैहर मध्यप्रदेश की एक प्रसिद्ध जगह है। मैहर में रेलवे स्टेशन उपलब्ध है। आप रेल मार्ग से मैहर बहुत आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर मुख्य शहरों से ट्रेनें चलती हैं। मैहर के लिए तो आप आसानी से यहां पर आ सकते हैं। मैहर में मैहर रेलवे स्टेशन है और मैहर रेलवे स्टेशन से शारदा माता का मंदिर 5 किलोमीटर दूर है। आप यहां पर ऑटो से पहुंच सकते हैं। आप मैहर सड़क मार्ग से भी आ सकते हैं। यहां मैहर राजमार्ग 30 मैहर से गुजरता है, तो आप यहां पर आराम से मुख्य शहरों से पहुंच सकते हैं। 
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !