Ramvan temple - राम वन मंदिर की जानकारी

Ramvan temple - राम वन मंदिर 


राम वन मंदिर (Ramvan) सतना शहर (Satna) में स्थित एक धार्मिक जगह है। जहां पर आप को राम भगवान के विभिन्न रूप में दर्शन करने मिलते है। राम वन मंदिर (Ramvan) में हनुमान जी की एक विशाल प्रतिमा है, जिनके दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। राम वन मंदिर (Ramvan) करीब 65 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।

राम वन मंदिर (Ramvan) के बारे में कहा जाता है कि यहां पर राम भगवान ने वनवास के दौरान अपना समय बिताया था। राम वन मंदिर (Ramvan) में राम भगवान के वनवास के दौरान उनके जीवन के अलग-अलग रूपों का चित्रण मूर्ति के द्वारा किया गया है, जो बिल्कुल सजीव लगता है। यहां पर आपको आकर मन की शांति मिलती है। 

राम वन मंदिर कहां स्थित हैRamvan Temple Kahan sthit hai

राम वन मंदिर (Ramvan) मध्यप्रदेश के सतना जिले (Satna district) में स्थित है। यह सतना (Satna) से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप इस जगह पर अपने वाहन से पहुंच सकते हैं। आप यहां पर किराए की टैक्सी या ऑटो से भी आ सकते हैं। यह आने के लिए एक अच्छी सडक है। 

राम वन मंदिर (Ramvan) में दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों के लिए एक रेस्ट हाउस बनाया गया है। यह पर आप आते है, तो आपको सबसे पहले राम भगवान के द्वारा नदी पार करने का दृश्य देखने मिलता है। आप मंदिर में आगे जाते है, तो आपको यह पर भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने का दृश्य देखने मिलता है। इसका चित्रण भी मूर्ति द्वारा किया गया है। यहां पर शिव भगवान, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिक जी, की भी मूर्तियां आपको देखने मिल जाएगी।

पंचवटी Panchvati

राम वन मंदिर (Ramvan) पर पंचवटी (Panchvati) स्थित है। पंचवटी (Panchvati) में पांच वृक्षों का महत्व है। यहां पर पीपल, बरगद, आंवला, बेल और अशोक के वृक्ष लगाए गए हैं। इन पांच वृक्षो के कारण इस जगह को पंचवटी (Panchvati) कहा जाता था। कहा जाता है कि यह पर राम भगवान कुटिया बनकर रखा था। 

तुलसी संग्रहालयTulsi Sangrahalaya

राम वन मंदिर (Ramvan) में तुलसी संग्रहालय (Tulsi Sangrahalaya) है। तुलसी संग्रहालय (Tulsi Sangrahalaya) में आपको प्राचीन समय की पत्थर की मूतियां देखने मिल जाएगी। यह पर आपको सोने चांदी के सिक्के देखने मिल जाती है। यहां पर पुराने बर्तन भी रखे हुए है। यह पर आकर आपको अपने प्राचीन इतिहास को जानने में मदद मिल सकती है।  

राम वन मंदिर (Ramvan) में आप हनुमान जी की एक विशाल मूर्ति भी देख सकते है। यह पर हनुमान जी की खडी हुई मुद्रा में मूर्ति है। हनुमान जी की मूर्ति 36 फीट लंबी है और 10 फीट का चबूतरा है। इस मूर्ति को आप पास की सड़क से गुजरते समय आसानी से देखा जा सकता है। श्री हनुमान जी की मूर्ति के चारों तरफ रामायण के सात कांडों को चित्रों के माध्यम से पेश किया गया है। रामवन में एक लाइब्रेरी भी है, जिसमें धार्मिक ग्रंथों को रखा गया है, ताकि यह आने वाले लोग को अच्छे विचार प्रदान हो सके। यह पर हाथ से लिखी गई रामायण भी है। 

राम वन मंदिर (Ramvan) की स्थापना बनारस निवासी व्यापारी शारदा प्रसाद जी ने किया था। वह व्यापार करने के लिए यहां पर आए थे। उन्होंने गाड़ियों का शोरूम खोला था। उन्होंने कुछ समय के बाद अपनी माताश्री की स्मृति में यहां पर छोटे से हनुमान जी की स्थापना की। मूर्ति स्थापित करने के बाद शारदा प्रसाद जी के गुरू जी को सपना आया और उन्होने यहां पर एक विशाल हनुमानजी की मूर्ति स्थापित किया और फिर यहां पर करीब 65 एकड़ जमीन में राम वन मंदिर (Ramvan) की स्थापना हुई। रामवन (Ramvan) के पास एक तालाब है। तालाब के पास एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में शिव जी का शिवलिंग स्थापित है और यह पर अन्य देवी देवता विद्मान है। 

राम वन मंदिर (Ramvan) में बसंत पंचमी के समय एक विशाल मेला का आयोजन होता है, जो 5 दिनों तक चलता है। इस मेले में आसपास के शहरों के लोग आते हैं। इस मेलें में बहुत सी दुकानें लगती है। यहां पर आकर सामान ले सकते हैं और इंजॉय कर सकते हैं। राम वन मंदिर (Ramvan) में फैमिली वालों के साथ और दोस्तों के साथ आया जा सकता है और अच्छा समय बिताया जा सकता है। 

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है और आपको अच्छा लगे तो आप इसे शेयर जरूर करें।
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !