Bhuragarh fort - भूरागढ़ फोर्ट की जानकारी

Bhuragarh fort - भूरागढ़ फोर्ट 

भूरागढ़ का किला (bhuragarh fort) उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक इमारत है। यह किला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले (Banda district) में स्थित है। यह किला बहुत खूबसूरत है और बांदा जिले (Banda district) से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किलें तक आप गाड़ी से आसानी से पहुंच सकते हैं। किलें तक आने के लिए अच्छी सडक है। 
भूरागढ़ का किला (bhuragarh fort) खण्डर अवस्था में है। इस किले में सरकार के द्वारा अब ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है और इस किलें के बहुत सारे हिस्से अब ध्वस्त होते जा रहे है। इस किलें के पास आपको बहुत सारी समाधिया देखने मिलेंगी। यह समाधिया हमारे वीर सपूतों की है, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था और अपने प्राण निछावर किए थे। उनकी समाधि इस किलें के पास बनाई गई है, जो आप आज भी देख सकते हैं। उन शहीदों की समाधि को नमन करने के लिए यहां पर मकर संक्रांति के टाइम पर मेला भी लगता है। यह मेला बहुत प्रसिध्द है। 
भूरागढ़ का किला (bhuragarh fort) केन नदी के किनारे हैं। किले से केन नदी का दृश्य भी बहुत मनमोहक रहता है। यहां पर आकर आप अच्छा समय बिता सकते हैं, क्योंकि यह किला मुख्य शहर में ही स्थित है। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा। इस किलें में एक बड़ा सा तालाब है, जहां पर प्राचीन समय में राजा रानी स्नान किया करते थे। इस तालाब में आज भी पानी भरा हुआ है। 

भूरागढ़ किलें (bhuragarh fort) की बहुत सी जगह अच्छी अवस्था में है, जो आज भी खड़ी हुई है। यह किला 17 वी शताब्दी में बनाया गया था। इस किलें को राजा गुमान सिंह द्वारा बनाया गया था। फिर इस किलें में अलग अलग राजाओं का शासन था। किले के पीछे एक बहुत समृद्ध विरासत और इतिहास है। इस किले के पास एक मंदिर भी स्थित है। आप उस मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। यह अपनी फैमिली के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह है। 

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करें। 
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !