Amarkantak plateau
अमरकंटक का पठार प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर एक धार्मिक स्थान है। Amarkantak plateau मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिलें में स्थित है। यह जगह चारों तरफ सुंदर जंगलों से घिरी हुई है। आप यहां पर आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता देख सकते है। Amarkantak plateau 1065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
Amarkantak plateau निकलने वाली नदियां
Amarkantak plateau विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला का मिलन बिंदु है। Amarkantak plateau से नर्मदा नदी का उद्गम हुआ है। Amarkantak plateau को तीर्थ स्थल के नाम से भी जाना जाता है। अमरकंटक से करीब 10 नदी नालों का जन्म होता है । अमरकंटक की मुख्य नदी नर्मदा है। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है और मध्य प्रदेश से होते हुए गुजरात में जाती है, उसके बाद यह अरब सागर में मिल जाती है। नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। इसके विपरीत, भारत की अधिकांश नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं। Amarkantak plateau से सोन नदी और जोहिला नदी भी निकलती है। सोन नदी उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए गंगा नदी में मिल जाती है। अमरकंटक में बहुत सारे धार्मिक स्थल हैं, जहां पर जाकर आपको मन की शांती मिलती है। इसके अलावा यहां पर आपको देखने के लिए बहुत सारे स्थल है।
Amarkantak plateau घूमने वाली जगह
Amarkantak plateau में आप घूमने जाते हैं, तो आपके यहां देखने के लिए बहुत सारी जगह है। यहां पर बहुत सारे जंगली जानवर भी आपको देखने मिलते हैं। धार्मिक जगह में आपको बहुत सारे बंदर देखने मिलते हैं। आपको इन बंदरों से सावधान रहने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि कभी कबार यह बंदर आप पर हमला भी कर सकते हैं। अगर आप इन्हें खाना डालते है, तो सावधान होकर डालिए। आप किसी भी प्रकार का सामान हाथ में लेकर ना चलिए। सबकुछ अपने बैग में रखकर चलिए। इसके अलावा यहां पर आपको खूबसूरत सनसेट और सनराइज भी देखने मिलता है। लोग सोनमुड़ा में आते हैं, खूबसूरत सनसेट देखने के लिए। आप यहां से चारों तरफ की हरियाली से भरी हुई वादियां देख सकते है। इसके अलावा यहां पर खूबसूरत झरने भी हैं, जो आप देख सकते हैं। यहां पर कपिलधारा झरना और दूधधारा जलप्रपात है, जो नर्मदा नदी पर बना है। आप इन्हे भी देख सकते हैं और पैदल चलकर मजा ले सकते है। अमरकंटक में बहुत सारे महान संतों ने तपस्या की है, जिनके तपस्या स्थल आज भी आप देख सकते हैं। यहां पर कबीर जी ने तपस्या की है। आप यहां पर कबीर चबूतरा देख सकते हैं, जो घने जंगलों में स्थित है।
अमरकंटक में घूमने के लिए आप अक्टूबर-नवंबर दिसंबर और जनवरी के महीने में जा सकते हैं, क्योंकि इन महीनों में मौसम जो रहता है, बहुत सुहावना रहता है और आपको बहुत अच्छा लगेगा। इस समय यहां पर चारों तरफ हरियाली रहती है और काफी इंजॉय कर पाएंगे।