राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ भारत देश का 26 वाँ राज्य है। छत्तीसगढ़ में तीन राष्ट्रीय उद्यान हैं जहाँ आपको वनस्पतियों और जीवों की विभिन्न प्रजातियाँ देखने मिलेंगी। छत्तीसगढ़ के 44 से भी अधिक हिस्से में वन फैले हुए हैं। इन वनों में आपको खूबसूरत प्राकृतिक परिदृश्य और आदिवासी आबादी देखने मिल जाएगी।
छत्तीसगढ़ में 3 राष्ट्रीय उद्यान हैं।
Chhattisgarh national parks
Indravati National Park
इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले में है। इस उद्यान का नाम इंद्रावती नदी के नाम पर रखा गया है। इंद्रावती नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। यह पार्क लगभग 2799.08 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस उद्यान को 1981 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में मान्यता दी गई थी। 1983 में इस पार्क को टाइगर रिजर्व के रूप में मान्यता मिल थी।
इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान का प्रमुख आकर्षण जानवरों, पक्षियों और वनस्पति की विभिन्न प्रजातियाँ हैं। इस पार्क में लुप्त हो रही जंगली भैंसों का संरक्षण किया गया है और यह इस पार्क का मुख्य आकर्षण है। इस पार्क की उतरी सीमा महाराष्ट्र राज्य से सटी हुई है।
Kanger Valley National Park
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान या इसे कांगेर वेली राष्ट्रीय उद्यान भी कहा जाता है। यह छतीसगढ राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित है, जो खूबसूरत पहाड़ों और झरनों से घिरा हुआ है। कांगेर नाम यहां बहने वाली कांगेर नदी पर रखा गया है। यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 200 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को 1982 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में मान्यता मिल थी। राष्ट्रीय उद्यान में जंगली जानवरों और पक्षियों के अलावा आपके देखने के लिए प्राचीन गुफा एवं जलप्रपात भी है। यह पर कई जूडी बूटी के पौधे पाये जाते है। फुल की विभिन्न किस्में पायी जाती है।
Guru Ghasidas National Park
गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान
गुरु घासी दास राष्ट्रीय उद्यान को संजय राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा और कोरिया जिलें में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान वर्ष 1981 में की गई थी। यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 2303 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पार्क मध्यप्रदेश में भी फैला हुआ है। इस पार्क में कई प्रकार के जीव जन्तु पाये जाते है।