तवा बांध के बारे में जानकारी

तवा बांध, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश - Tawa Dam, Hoshangabad, Madhya Pradesh


तवा बांध (Tawa Dam) मध्यप्रदेश के होशंगाबाद (Hoshangabad) जिले में स्थित है। यह बांध घने जंगलों के बीच स्थित है। इस बांध में आकर आपको बहुत अच्छा लगता है। यहां पर खासतौर पर बरसात के समय पर्यटकों की संख्या ज्यादा होती है और यहां पर बरसात में ज्यादा अच्छा लगता है। यहां चारों तरफ हरियाली का माहौल रहता है। बांध के पास में एमपी टूरिज्म (MP Tourism) का रिसार्ट बनाया गया है। जहां से आपको बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर एमपी टूरिज्म का एक रेस्ट हाउस भी बनाया गया है। इस रेस्ट हाउस में आप रूक सकते है। अगर आप दूर से आते हैं, तो इस रेस्ट हाउस में ठहर सकते हैं। 

तवा बांध में बोटिंग फैसिलिटी - Boating facility at Tawa Dam

तवा बांध (Tawa Dam) पर आप विभिन्न प्रकार की बोटों का मजा ले सकते है। बोट के लिए आरक्षण तवा रिजॉर्ट (Tawa Resort) के रिसेप्शन से किया जा सकता है। यहां आप क्रूज बोट (Cruise boat), स्पीड बोट (Speed boat), और जलपरी बोट (Mermaid boat) का मजा ले सकते हैं। आपको यहां पर स्पीड बोट और जलपरी बोट में 5 से 15 मिनट की सवारी कराई जाती है। क्रूज बोट में आपको 1 घंटे के करीब घुमाया जा सकता है। तो आप इन सब बोट में घूम सकते हैं। क्रूज बोट के लिए मिनिमम 25 व्यक्ति होने चाहिए, तब ही आप क्रूज बोट का मजा ले सकते है। इनके प्राइस आपको थोडा ज्यादा लग सकते है, मगर आप बहुत इजांय कर सकते है। यह पर 5 बजे के बाद बोटिंग की सुविधा बंद हो जाती है। 
तवा बांध (Tawa Dam) के बीच में कई टापू बने हुए हैं। जहां पर आप क्रूज के सहायता से जा सकते हैं। यह जगह बहुत ही प्यारी है। आपको इस जगह में चारों तरफ जंगल देखने मिलेंगे, जंगल में बहुत सारे वन्य प्राणी रहते हैं। वह भी आपको देखने के लिए मिल जाते हैं। आप यहां पर अपनी बाइक या कार से आ सकते हैं। आप यहां पर आते हैं, तो आपको रास्ते में कई जगह पर बोर्ड देखने मिल जाते हैं, जिसमें लिखा होता है कि वाहन धीरे चलाइए जानवर विचरण करते है। 

बरसात के समय में जब तवा बांध (Tawa Dam) का जलस्तर बढ़ जाता है, तो गेट खोले जाते हैं। तब यहां के दृश्य और भी ज्यादा मनोरम होता है। यहां पर 13 गेट बनाए गए हैं, जो बरसात के मौसम में खोल दिए जाते हैं। यह बांध तवा नदी (Tawa River) पर बना है। तवा नदी (Tawa River) सतपुड़ा की पहाड़ियों से निकलती है। इसका निर्माण 1958 में शुरू हुआ था और 1978 में पूरा हुआ था। यहां पर हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट (Hydro electric power plant) स्थित है, जिससे बिजली का उत्पादन किया जाता है। इस संयंत्र में बिजली उत्पादन 1998 में शुरू किया गया था। इसका भराव क्षेत्र 6000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। यहां पर सिंचाई के लिए नहर भी निकली है। 
मानसून के महीने के दौरान यह एक बड़ा पर्यटक आकर्षण है। यहां पर किसी भी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। आप यहां एक दिन की सैर का पिकनिक भी प्लान कर सकते हैं।
 
तवा बांध कहां स्थित है
Tawa bandh kahan sthit hai

तवा बांध (Tawa Dam) होशंगाबाद जिले में स्थित है। यह बांध होशंगाबाद (Hoshangabad) से करीब 47 किलोमीटर दूर है और इटारसी (Itarsi) से करीब 31 किलोमीटर दूर है। इटारसी होशंगाबाद जिले का एक प्रमुख नगर है। इटारसी में बहुत बड़ा रेलवे जंक्शन है, जो पूरे मध्यप्रदेश में फेमस है। आप अगर रेलमार्ग से इस जगह आने चाहते है, तो आप इटारसी पहुॅचकर इटारसी जंक्शन (Itarsi junction) से वाहन किराये पर लेकर यहां तक पहुॅच सकते है। अब होशंगाबाद से तवा डैम (Tawa Dam) तक अपनी कार या बाइक से आसानी से आ सकते हैं और यहां तक आने के लिए अच्छी रोड बनी है।
 

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है, आपको पसंद आए तो आप इसे शेयर जरूर करें
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !