बोटैनिकल गार्डन (Botanical Garden Balaghat) के बारे में जानकारी


Botanical Garden Balaghat की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर आप घूमने आ सकते है। यह बालाघाट में वैनगंगा नदी के पास स्थित है। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे हैं और नदी का किनारा है, जो देखने लायक है। यहां पर बच्चों के लिए झूले भी लगे हुए हैं, जिनमें बच्चे बहुत इंजॉय कर सकते हैं। आप यहां पर बैठकर शांति के कुछ पल बिता सकते हैं। इस उद्यान में कई प्रकार के पौधे और पेड़ हैं।  

Botanical Garden का एंट्री चार्ज 10 रू है, जो ज्यादा मंहगा नहीं है। आप यहां पर एंट्री करके अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। यदि आप बालाघाट के है या फिर यह पर घूमने आये हो तो आपको इस जगह जरूर आना चहिए। प्रकृति प्रेमी के लिए यह जगह स्वर्ग हैं। यह जगह पिकनिक के लिए शानदार है। यह परिवार और दोस्तों के साथ आने के लिए यह एक अद्भुत जगह है। यहां पर आपको पेड पौधों के बारें में जानकारी मिलती है। 
बालाघाट का बोटैनिकल गार्डन बहुत खूबसूरत है, जो यहां के कर्मचारियों के द्वारा अच्छी तरह से बनाया गया है। यहां का प्रबंधन बहुत बढिया है। यह गार्डन बहुत बडे क्षेत्र में फैला हुआ है। अगर आप फोटोग्राफी का शौकीन है, तो आप यहां पर बहुत अच्छे फोटोग्राफ ले सकते हैं। यह जगह प्रकृति के बीच में है तो यहां पर आपके फोटो बहुत मस्त आने वाले है। इस गार्डन में बहुत सारे चिकित्सा में उपयोग किए जाने वाले पौधे लगे हुए है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए बहुत सारे झूले हैं। यहां पर बच्चों के लिए फिसल पट्टी और अनेक तरह के झूले हैं।
यह गार्डन बालाघाट शहर में स्थित है। यह बालाघाट शहर के बहुत करीब है। यह गार्डन बालाघाट रेल्वे स्टेशन से करीब 6 किमी की दूर होगा। यह गर्रा नाम के गांव पर स्थित है। गर्रा गांव को बालाघाट के औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। आप इस गार्डन तक अपनी गाड़ी से या किराए के गाड़ी से आ सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क है और आप यहां पर आराम से आ सकते हैं।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें।
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !