Kanha National Park - कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

Kanha National Park - कान्हा राष्ट्रीय उद्यान


कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मुख्य रूप से बाघों के लिए प्रसिध्द है। यह राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश राज्य के मंडला एवं बालाघाट जिलों में स्थित है। यह पार्क कान्हा टाइगर रिजर्व के रूप में भी जाना जाता है।

Where is Kanha National Park located
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है

कान्हा नेशनल पार्क मध्यप्रदेश के मंडला और बालाघाट जिले में स्थित है। कान्हा नेशनल पार्क मंडला से करीब 30 किलोमीटर दूर है। आप यहां पर अपनी गाड़ी से या टैक्सी बुक करके आ सकते हैं। कान्हा नेशनल पार्क का नजदीकी रेलवे स्टेशन जबलपुर है और नैनपुर भी है। नजदीकी हवाई अड्डा जबलपुर है, आप जबलपुर तक हवाई मार्ग द्वारा आकर टैक्सी से कान्हा नेशनल पार्क तक आ सकते हैं। 

                                     
About Kanha National Park
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान 2051.74 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पार्क में घास के मैदान, साल के पेड़ और बांस के जंगल है। इस पार्क में दुर्लभ बारहसिंगा भी पाया जाता है, जो आपको यहीं पर देखने मिल जाता है और कहीं नहीं। कान्हा नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी। 1974 में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व के रूप में मान्यता मिल थी। 

कान्हा बाघ अभयारण्य 2051.74 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस क्षेत्र को तीन जोन में बांट गया है। इस क्षेत्र का 917.43 वर्ग कि.मी. कोर जोन है। 1134.31 वर्ग कि.मी. बफर जोन है और 110.74 वर्ग कि.मी. मिनीकोर जोन है। कोर जोन में किसी भी प्रकार की मानवीय गतिविधियाँ प्रतिबंधित है। यहां पर जंगल जानवर और बाघ स्वतंत्रता से घूमते है। 

 Best time to visit Kanha National Park
कान्हा नेशनल पार्क घूमने का सबसे अच्छा समय

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए आने का सबसे अच्छा समय फरवरी से जून तक है। यह उद्यान 16 अक्टूबर से 30 जून तक खुला रहता है। आप यहां पर सफारी का मजा सुबह 6:30 से 11 बजे तक ले सकते है। दोपहर को यहां पर 3 बजे से 6 बजे तक आया जा सकता है। यह पार्क 1 जुलाई से 15 अक्टूबर तक बंद रहता है। 

Kanha National Park Entrance
कान्हा नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश के लिए तीन द्वार हैं।
1 कान्हा किसली फाटक
2 मुक्की
3 सराही

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बंजर और हेलॉन नदियाँ बहती हैं। बंजर नदी पर एक झरना भी बनाता है, जो ज्यादा बडा नहीं है। मगर आप यहां पर अपना समय बिताने आ सकते है। हेलॉन नदी बारहमासी है। पार्क में जानवरों के लिए पानी की आपूर्ति के लिए कई टंकीयाँ और बाँध भी बनाई गई है। 

 Animals in Kanha National Park
कान्हा नेशनल पार्क में पाए जाने वाले जीव जंतु

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बहुत सारे जीव जंतु और पौधों की प्रजतियां पायी जाती है। यहां पर स्तनधारियों की 22 प्रजातियाँ है और पक्षियों की 300 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहां पर आपको देखने के लिए बहुत सारे जानवर मिल जाते है जैसे चीतल, सांभर, बारहसिंगा, काले हिरण, नील गाय, गौर, सुस्त भालू, जंगली कुत्तें, सियार और धारीदार लकड़बग्घें शामिल है। यहां पर पक्षियों की भी बहुत प्रजतियां है जैसे मोर, इग्रेट गरुड़, बाज, आदि देखने मिल जाते है। 
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !