आप जबलपुर से डिंडोरी नेशनल हाईवे 45 से आ सकते है। जबलपुर से डिंडोरी पहुंचने के लिए आपको खमरिया से होते हुए निकलना पड़ता है। उसके बाद आप अमझर पहुंचते हैं। अमझर एक गांव है। अमझर के पास परियट जलाशय है। परियट जलाशय में मगरमच्छ भी है। एक पतली सडक इस जलाशय तक जाती है। आप चाहे तो उसे देख सकते हैं। इसके बाद आप आगे बढ़ते हैं, तो आप कुंडम पहुॅचते है। कुंडम जबलपुर की एक तहसील है। कुंडम में ही हिरण नदी का उद्गम हुआ है। आप चाहे तो वह भी देख सकते हैं। यह पर एक मंदिर बना हुआ है और शिव भगवान की अदुभ्त प्रतिमा है।
उसके बाद आप आगे बढ़ते हैं, तो आपको महानदी देखने मिलती है। महानदी में पिकनिक स्पॉट है। आप चाहे तो इस पिकनिक स्पॉट के मजे ले सकते हैं। यहां के प्राकृतिक वातावरण में आपको मजा आयेगा और अपनी यात्रा कंटिन्यू कर सकते हैं।
डिंडोरी की यात्रा में आप शाहपुरा पहुॅच जाते है। शाहपुरा डिंडोरी जिलें की तहसील है। शाहपुरा में घुघुआ फॉसिल पार्क है, जो एक जीवाश्म पार्क है। इस पार्क में आपको एक अदुभ्त अनुभव मिलेगा। यह पर पेड़ पौधे सभी चीजें पत्थर की बन गई है। आप डिंडोरी की यात्रा करते है, तो इस पार्क को आपको जरूर देखना चहिए।
शाहपुरा से आप आगे बढ़ते है, तो आपको अब आपको सीधे डिंडोरी की यात्रा करना है। डिंडोरी जाते समय आपको कहीं कहीं पर जंगल भी देखने मिलते हैं। कहीं पर खूबसूरत खेत देखने मिलते हैं। डिंडोरी जाते समय आपको पहाड भी देखने मिलेगें।
डिंडोरी पहुंचने से पहले आपको नर्मदा नदी के भी दर्शन करने मिल जाते है। नर्मदा नदी डिंडोरी शहर में ही बहती है और आप पुल के द्वारा नर्मदा नदी को पार करके डिंडोरी पहुंच जाते है। नर्मदा नदी का खूबसूरत व्यू देखने के बाद आप डिंडोरी शहर में जा सकते हैं।