Sanchi stupa in hindi

Sanchi stupa 

Sanchi ka stoop भारत के सबसे पुरानी पत्थर की संरचना में से एक है। इन स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक के द्वारा तीसरी शताब्दी में किया गया था। यह एक ऐतिहासिक धरोहर है। यह स्तूप एक संरक्षित स्मारक है और इस स्तूप को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं।

यह स्तूप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यह स्तूप विंध्य की पहाडी पर स्थित है।Sanchi stoop दुनिया की एक फेमस आर्कलॉजिकल साइट है। Sanchi में आपको भारत की सबसे पुरानी पत्थर की संरचना देखने मिलती है।Sanchi stoop भारतीय कला का एक बेजोड़ नमूना है।
Sanchi ka stoop एक बहुत बडी साइट है, जहां पर आपके देखने के लिए बहुत सारी जगह है। Sanchi ka stoop भारत की प्राचीन स्मारक है, जो पत्थर से बनी हुई संरचना है। आपने किताबों में सांची स्तूप के बारे में पढ़ा होगा और आप इन स्तूप के बारे में जानने में उत्सुक होगें। 


सांची के स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने किया था। सम्राट अशोक की पत्नी देवी विदिशा के एक व्यापारी की बेटी थी। उनका यहीं पर जन्म हुआ था और सम्राट अशोक की शादी विदिशा में ही हुई थी। स्तूप का अर्थ होता है अर्ध गोलाकार संरचना। Sanchi ka stoop भगवान बुद्ध की अस्थियों के ऊपर एक सरल गोलाकार संरचना का निर्माण किया गया था। आज से करीब 2300 साल पहले सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध की अस्थियों को सुरक्षित रखने के लिए स्तूप का निर्माण मिट्टी और ईटों से किया गया था। स्तूप के चारों तरफ पत्थरों की रेलिंग लगी हुई है। पत्थरों को लकड़ी की तरह काटकर उन्हे सुनोयोजित तरीके से लगाया गया है। यह रेलिंग 5 से 6 फुट चैड़ी होगी, जिसमें आप अच्छी तरह चल सकते है। स्तूप में चारों तरफ तोरण द्वार बने हुए है, जो पत्थर की गेट है, जिसमें भगवान बुद्ध की जीवन को दर्शाया गया है। सांची में दो और स्तूप है, जो मुख्य स्तूप से छोटे है। सांची के स्तूप के पास आप मॉनेस्ट्री भी देख सकते है। यह मॉनेस्ट्री परमार वंश के राजाओं द्वारा सातवीं आठवीं शताब्दी के दौरान बनाई गई थी। यहां पर बौद्ध भिक्षु बौद्ध धर्म की शिक्षा लिया करते थे।

सांची के स्तूप में आपको बहुत सारी पुरानी पत्थरों की मूर्तियां देखने मिल जाएगी, जो बहुत ही आकर्षक लगती हैं। इसके अलावा यहां पर आप पुराने खंडहर देख सकते हैं जिसमें बौद्ध भिक्षु मेडिटेशन किया करते थे। यह जगह बहुत अच्छी शांतिपूर्ण है और पहाडी पर होने के कारण यह से आप शहर का नजारा भी देख सकते है। 

Sanchi stoop पर एमपी टूरिज्म द्वारा लेजर शो आयोजित किया जाता है। यह शो शाम 7 बजे हिंदी में और रात 8 बजे अंग्रेजी में शुरू होता है। इस शो में स्तूप का विवरण दिया जाता है और अशोक और बुध्द के जीवन के बारे में बताया जाता है। 

Sanchi stupa location
Sanchi ka stoop मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में स्थित है। यह भोपाल शहर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप इस स्तूप पर आसानी से पहुंच सकते हैं। इस स्तूप में पहुंचने के लिए आपको रेल माध्यम और सड़क माध्यम दोनों उपलब्ध है। सड़क माध्यम से आप आते हैं, तो आपको भोपाल विदिषा हाईवे से आना पड़ेगा। सड़क की कंडीशन बहुत अच्छी है और आप अपनी गाड़ी से सड़क के माध्यम से आ सकते हैं। अगर आप ट्रेन से आते हैं, तो सांची के पास ही में एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन है। आप रेल्वे स्टेशन में उतरकर ऑटो के द्वारा सांची के स्तूप में पहुंच सकते हैं।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको पसंद आए तो आप इसे शेयर जरूर करें।
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !