Bansagar dam in hindi

Bansagar dam
 बाणसागर बांध


Bansagar dam शहडोल जिले का एक दर्शनीय स्थल है। यह एक खूबसूरत बांध है। Bansagar dam एक पर्यटक स्थल भी है। यहां पर बरसात के समय बहुत सारे लोग घूमने के लिए और अपना समय बिताने के लिए आते हैं। बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली होती है।

Where is Bansagar Dam located?

Bansagar dam MP में स्थित बांध में से एक है। Bansagar dam मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में स्थित है। यह बांध शहडोल जिले के देवलोंद क्षेत्र में स्थित है। यह बांध सीधी और शहडोल की सीमा पर स्थित है। यह बांध शहडोल शहर से करीब 110 किलोमीटर दूर होगा। सीधी शहर से करीब 95 किलोमीटर दूर होगा। रीवा से करीब 75 किलोमीटर दूर होगा। आप इस बांध तक आसानी से सड़क मार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं। आप यहां पर अपने दोपहिया और चैपहिया वाहन से आ सकते है। 

Bansagar dam में प्रकृति की सुंदरता देखने मिलती है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ आने के लिए और समय बिताने के लिए यह जगह परफैक्ट है। इस बांध में आने का सबसे अच्छा समय बरसात का होता है, क्योंकि इस समय डैम पानी से भरा हुआ रहता है, जिससे यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत रहता है। बरसात में बांध का पानी ओवरफलो होता है और इस डैम के गेट खोले जाते हैं, जिससे गेट से बहुत सारा पानी निकलता है। इस दृश्य को देखने के लिए बहुत सारे लोग यहां पर आते है। 

Bansagar dam में 18 गेट है, जब बरसात में पानी ओवरफ्लो होता है, तो इन गेटों को खोले दिया जाता है। बांध के सामने हाईवे रोड गुजरती है, वहां से भी बांध के गेट देखे जा सकते है। इस बांध में छोटे-छोटे टापू बने हुए हैं, जो इस बांध की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

Bansagar dam on which river

Bansagar dam एक बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है, जो सोन नदी पर बनाई गई है। सोन नदी अमरकंटक से निकलती है। 


Bansagar dam का मुख्य उददेश्य सिंचाई एवं बिजली उत्पादन है। इस बांध के द्वारा जल विद्युत का उत्पादन होता है। इस बांध के द्वारा करीब 435 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। इस बांध के द्वारा लाखों हैक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। इस बाध से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों की भूमि सिंचित होती है। 

Bansagar dam रीवा शहडोल मार्ग पर स्थित है। इस बांध परियोजना के द्वारा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार के लोगों को पानी मिलता है। बाणसागर के नाम पर एक बहुत बड़ी नहर परियोजना है। इस बांध का निमाण कार्य 1978 को प्रांरभ हुआ था और इसका शिलान्यस प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा हुआ था। Bansagar dam को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 25 सितंबर, 2006 को राष्ट्र के लिए समर्पित किया गया था। 

Bansagar dam एक बहुत खूबसूरत जगह है, जहां पर आप अपनी फैमिली और अपने दोस्तों के साथ घूमने आ सकते हैं। यह पर आप अपने बच्चों के साथ आकर उन्हें प्रकृति खूबसूरती के दर्शन करा सकते है और एक अच्छा समय बिता सकते हैं।
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !