पातालपानी जलप्रपात - इंदौर शहर का दर्शनीय स्थल

Patalpani Waterfall || पातालपानी जलप्रपात - इंदौर शहर का दर्शनीय स्थल



पातालपानी जलप्रपात इंदौर शहर का दर्शनीय स्थल है । पातालपानी जलप्रपात भारत के मध्य प्रदेश राज्य में इंदौर जिले की महू तहसील में स्थित है। इंदौर के पास घूमने वाला यहां एक प्राकृतिक जगह है। 

पातालपानी जलप्रपात इंदौर के पास स्थित एक अद्भुत झरना है। इस झरने में पानी लगभग 300 फीट ऊंचाई से गिरता है। पातालपानी एक पिकनिक स्थल के रूप में लोकप्रिय स्थल है। पातालपानी झरना महू तहसील से 6 किमी की दूरी पर है। आप यहां पर रोड के द्वारा असानी से पहुॅच सकते है। झरने का निकटतम रेलवे स्टेशन पातालपानी एवं महू है।

लोगों के अनुसार, जिस कुंड में झरने का पानी गिरता है। झरना के निचले हिस्से पर स्थित कुंड की गहराई का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि यह कुंड पाताल से जुडा हुआ है। इसलिए इस झरने को पातालपानी जलप्रपात कहा जाता है। 


इंदौर के पास मध्यप्रदेश में पातालपानी जलप्रपात बहुत सुंदर जगह है। यह झरना बहुत विशाल है और दृश्य बहुत सुंदर है। यह क्षेत्र जंगल से घिरा हुआ है। यहां जगह शांतिपूर्ण है। आपको यहां पर चारों ओर पेड़ों की प्राकृतिक सुंदरता नजर आएगी। यहां पर पर्यटन के लिए सुविधाएं स्थानीय शासकीय संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाती हैं। बारिश के मौसम में घूमने के लिए सुंदर जगह है। आपको यहां पर बंदरों से बचकर रहना चहिए।

यह पर आप बरसात का मौसम में जाते है। तो आपको खूबसूरत झरना देखने मिलता है। झरने में बरसात के मौसम पानी का प्रवाह बहुत अधिक होता है। यह गर्मी के मौसम में लगभग सूख जाता है। गर्मी के समय यहां पर पानी नहीं रहता है। 

यह बहुत ही सुंदर झरना है। यह एक बहुत अच्छा पिकनिक स्पॉट है। आप यहां पर ट्रेन और सड़क दोनों माध्यम से पहुंच सकते है। झरने के आसपास ग्रामीण लोगों के द्वारा दुकान लगाई जाती है और वहां पर तरह तरह के स्नैकस मिलते है। 

पातालपानी जलप्रपात खूबसूरत जगह है। यहां पर आप फोटोग्राफी कर सकते है। आप इस झरने में अपने परिवार के साथ घूमने या दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते है। आप यहां पर महू जंक्शन से हेरिटेज ट्रेन से आ सकते है। 

यह झरना घने जंगल से घिरा हुआ है। 300 फीट ऊपर से पानी गिरता हुआ ऐसा लगता है जैसे कि पहाड़ों से दूध की धारा बहती हुई जमीन पर आ रही है। यहां पर बरसात के टाइम पर बहुत अच्छा रहता है। चारों तरफ हरियाली रहती है और बहुत अच्छा लगता है। यहां पर अपनी फैमिली के साथ आकर एक अच्छा दिन बताया जा सकता है। आप यहां पर ट्रेन के माध्यम से आ सकते हैं। जो बहुत अच्छा लगेगा जो यहां पर नैरोगेज ट्रेनें चलती हैं। नैरोगेज ट्रेन को छोटी लाइन ट्रेन कहा जाता है। इन ट्रेनों की स्पीड भी कम रहती है और बहुत मजा आता है। इन ट्रेन में सफर करने में। 

बरसात के टाइम में झरनें के आसपास जो चटटानें होती है। उनमें काफी फिसलन आ जाती है। तो अगर आप झड़ने के आस पास जाते हैं। तो जरूर ध्यान रखें, नहीं तो आप फिसलकर नदी में गिर सकते है। जिससे आपको गहरी चोट आ सकती है।

आपको पातालपानी झरनों में बहुत सावधानी की जरूरत पड़ती है। क्योंकि इन झरनों के ऊपर नदी समतल जगह पर बहती है। जहां पर आप बैठ सकते हैं और आप नदी के किनारे बैठे रहते हैं। मगर कभी कभार बरसात के मौसम में पानी बहुत ज्यादा मात्रा में आ जाता है और इससे बहुत बड़ी बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। यहां तक की मौत भी हो सकती है तो इसलिए इन जगहों पर आपको बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है क्योंकि यहां पर आपकी जान का खतरा रहता है। 

आपको इस जगह पर बहुत मजा आयेगा क्योंकि यह जगह चारों तरफ जंगलों से घिरी हुई है। यह एक प्राकृतिक जगह है। यह इंदौर का एक प्रसिद्ध और मनोरम झरना है। यह सभी आयु वर्ग के लिए एक अच्छी जगह है। आप यहां पर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ पिकनिक मानने आ सकते है। झरने के आसपास कुछ दुकानें हैं, जहां आप स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं। कुल मिलाकर यह परिवार के साथ बाहर घूमने के लिए एक अच्छी जगह है।

आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहा जा सकते है। यहां पर बरसात के समय जाना चहिए। आप यहां पर शाम 5 बजे रात को न जाएं क्योंकि यह क्षेत्र जंगल के पास है। यहां पर आपके पर्किग का चार्ज लगता है। 

आप यहां पर अपनी कार, बाइक एवं साइकिल से भी आ सकते है। यहां क्षेत्र गांव वाला है। यहां चारों तरफ जंगल है। यह एक अच्छी जगह अगर आप इंदौर घूमने जाते है तो आपको इस जगह जरूर जाना चहिए । 

Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !