माथेरान में घूमने की जगह और माथेरान कैसे पहुंचे?

इस लेख में माथेरान हिल स्टेशन (matheran hill station) के बारे में बताया है, जिसमें माथेरान में जाने की जगहें (Matheran me Ghumne ki Jagah), माथेरान दर्शनीय स्थल, माथेरान कैसे पहुंचे आदि के बारे में जानेंगे।
महाराष्ट्र में स्थित माथेरान एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। माथेरान समुद्र तल से करीब 2600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। माथेरान को वीकेंड के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है।

माथेरान एक छोटा हिल स्टेशन है, परंतु इसके आसपास घूमने लायक बहुत सी अच्छे अच्छे जगह मौजूद है। यहां घूमना पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि इस जगह को एक परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में देखा जाता है।

यदि आप भी अपने वीकेंड के लिए कोई अच्छा सा जगह ढूंढ रहे हैं तो माथेरान हिल स्टेशन आपके लिए बेहतर जगह साबित हो सकता है। यदि आप माथेरान के बारे में और अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

माथेरान के बारे में रोचक तथ्य
माथेरान महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और अद्भुत शहर है। यहां पर घूमने लायक एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल देखने को मिलते हैं, जो कि इस शहर को जानकार बनाने के लिए पर्याप्त है।

परंतु इस शहर से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य हैं, जो कि इस शहर को और भी ज्यादा जानकार और फेमस बनाता है।

माथेरान को ह्यूग मालेट (Hugh Malet) द्वारा सन 1850 में डिस्कवर किया गया था।
माथेरान में इमर्जेंसी वाहनों के अलावा हर तरह के वाहन पर बैन है।
माथेरान का शाब्दिक अर्थ ‘माता का जंगल’ है।


माथेरान में घूमने की जगह (Matheran Me Ghumne ki Jagah)
माथेरान भारत के सबसे छोटे हिल स्टेशन में से एक है। लेकिन छोटा हिल स्टेशन होने के बावजूद भी माथेरान के अंतर्गत एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है, जो कि पर्यटको के लिए भारी मात्रा में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

तो चलिए माथेरान में मौजूद कुछ बेहतरीन जगह के बारे में विस्तार से जानते हैं-

लुइसा पॉइंट
लुइसा पॉइंट माथेरान में सबसे ज्यादा घूमने वाले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। यहां की सुंदरता और मनोरम दृश्य लोगों को अपनी और आकर्षित करने के लिए पर्याप्त होता है।

लुईसा प्वाइंट माथेरान का एक ऐसा जगह है, जहां से प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। लुईसा पॉइंट के आकर्षक नजारों को देखने के लिए ही यहां पर पर्यटकों की भारी मात्रा में भीड़ लगती है।

चार्लोट झील
चार्लोट झील माथेरान के सबसे शानदार और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। इस जगह को शार्लोट झील के नाम से भी जाना जाता है।

यह जगह खास तौर पर प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक बहुत ही शानदार जगह है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता मन को लुभाने का काम करता है।

चार्लोट झील अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा जगह है। यहां पर पिकनिक, कैंपिंग इत्यादि चीजें भी किया जाता है। चार्लोट झील घने जंगलों के बीच स्थित है।

इसी कारण से यहां पर अलग-अलग तरह के रंग बिरंगे पक्षियां में देखने को मिलते हैं। इसके अलावा भी झील के एक तरफ भगवान शिव का मंदिर स्थित है, जोकि अपने आप में काफी दर्शनीय और पुरातन है।

भगवान शिव को समर्पित मंदिर की खासियत यह है कि जहां अन्य शिव मंदिरों में शिवलिंग काले रंग की होती है, वहीं यहां पर मौजूद शिवलिंग पूरी तरह लाल सिंदूर से लिप्त है और एक तरफ झुका हुआ है, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है।

मंकी पॉइंट
मंकी प्वाइंट माथेरान की घूमने लायक सबसे अच्छी जगहों की लिस्ट में शामिल है। यह जगह बंदरों की आबादी के लिए प्रसिद्ध है, इसी कारण से इस जगह को मंकी प्वाइंट के नाम से जाना जाता है।


यहां पर पहाड़ों की सुंदरता, गहरी घाटियां, स्वदेशी वनस्पतियां, जीवों इत्यादि चीजों के साथ-साथ उछल कूद करते हुए बंदर भी देखने को मिलते हैं। यहां की घाटियों में आवाज गूंजने के दृश्य भी देखने को मिलते हैं।

शिवाजी सीढ़ी
शिवाजी सीढ़ी भी माथेरान के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल में से एक है। यह एक तरह का डाउनहिल है, जो कि सीढ़ी के आकार का एक रास्ता है। शिवाजी पीढ़ी पूरी तरह से हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ है, इसी कारण से यह लोकप्रिय ट्रेकिंग पॉइंट्स भी है।


शिवाजी सीढ़ी का निर्माण छत्रपति शिवाजी की याद में बनाया गया। लोगों के मान्यता के अनुसार छत्रपति शिवाजी अपनी शिकार यात्रा करने के लिए इस रास्ते का उपयोग किया करते थे।


पैनोरमा पॉइंट
पैनोरमा पॉइंट माथेरान का एक बेहद ही खूबसूरत दर्शनीय स्थल है, जोकि अपनी प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है।

यहां के हरे भरे मैदान, शांत वातावरण, लुभावने दृश्य, खूबसूरत नजारे इत्यादि चीजें पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह भी एक काफी अच्छा ट्रैकिंग प्वाइंट है। इसके अलावा पैनोरमा पॉइंट सूर्यास्त और सूर्योदय के भव्य दृश्य, बादलों, घाटी, झील और चोटियों के शानदार दृश्यो को प्रस्तुत करता है, जो कि बेहद ही मनमोहक प्रतीत होते हैं।

वन ट्री हिल पॉइंट
वन ट्री हिल पॉइंट माथेरान के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस जगह की पहाड़ी की चोटी पर केवल एक ही पेड़ देखने को मिलता है, जिसके कारण इस जगह का नाम वन ट्री हिल पॉइंट रखा गया है। यह माथेरान का एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है।

यह जगह खास तौर पर प्राकृतिक प्रेमी लोगों के लिए मंत्रमुग्ध कर देने वाला एक शानदार जगह है। इस जगह को भी ट्रैकिंग के लिए जाना जाता है। इस जगह के चारों और आपको गहरी घाटियां, फैले हुए जंगल, पहाड़ की चोटियां, अबाधित दृश्य देखने को मिलेंगे।

नेरल माथेरान टॉय ट्रेन
नेरल माथेरान टॉय ट्रेन एक विरासत रेलवे है, जो नेरल को माथेरान से 21 किलोमीटर की रेलवे लाइन के माध्यम से जोड़ती है। इस जगह की शुरुआत करीबन 1900 में की गई है। यहां पर दो फीट की नैरो गेज रेलवे है, जिसे आदमजी पीरभॉय द्वारा बनाया गया है।

इस ट्रेन के माध्यम से भारत के पश्चिमी भारत के पश्चिमी घाटों के सुन्दर दृश्यों को देखा जा सकता है। इस ट्रेन से यात्रा करना एक बहुत ही अच्छा अनुभव होता है।

अंबरनाथ मंदिर
अंबरनाथ मंदिर माथेरान का एक बहुत ही अच्छा धार्मिक स्थल है। यह माथेरान का एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर है, जिसका निर्माण करीबन 1060 ईस्वी में किया गया है।

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इस मंदिर का निर्माण करने में जो वास्तुकला का इस्तेमाल किया गया है, वह काफी अद्भुत और सुंदर है।

हनीमून पॉइंट, माथेरान
हनीमून प्वाइंट माथेरान हिल स्टेशन का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह माथेरान का सबसे बड़ा वैली क्रॉसिंग पॉइंट है। इसे ग्रांड कैनियन के नाम से भी जाना जाता है।

माथेरान के इस हनीमून प्वाइंट से प्रबलगढ़ किले का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं‌। इसके अतिरिक्त अन्य पहाड़ों के प्राकृतिक नजारों को देखने का लुप्त भी उठा सकते हैं।

इको पॉइंट
इको पॉइंट माथेरान के सबसे ज्यादा घूमने वाले जगहों में से एक हैं। यह जगह भी अपने आप में बेहद सुंदर और अद्भुत है, जो कि पूरी प्राकृतिक सुंदरता को आपस में समेटे हुआ है।

यह जगह खास तौर पर रस्सी पर चढ़ने और जिप लाइनिंग जैसी एडवेंचरस कार्य के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा भी यह जगह अपने द्वारा उत्पन्न होने वाली प्रतिध्वनियों और गूँज, सुंदरता, हरियाली के लिए भी जाना जाता है।

प्रबलगढ़ किला
प्रबलगढ़ किला माथेरान का एक प्रसिद्ध किला है, जिसे कलावंतिन दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है। यह किला माथेरान और पनवेल के बीच पश्चिमी घाट में 2,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।


प्रबलगढ़ किला महाराष्ट्र के सबसे कठिन ट्रैकिंग प्वाइंट में से एक है। यह किला एक चट्टानी पत्थर की चोटी पर बना हुआ है।

इस किले की चढ़ाई भी काफी खतरनाक है। प्रबलगढ़ किला एडवेंचर करने वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही अच्छा जगह है।

माथेरान हिल स्टेशन पर की जाने वाली एक्टिविटीज
अगर आप माथेरान हिल स्टेशन जाने की योजना बना रहे हैं तो वहां पर आपको बहुत सारी एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा।

आप वहां बहुत सारे एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं, जिसमें पूरी यात्रा का समय कितना जल्दी बीत जाएगा आपको पता ही नहीं चलेगा।

माथेरान हिल स्टेशन महाराष्ट्र के फेमस हिल स्टेशन में से एक है, जहां पर ट्रैकिंग, फोटोग्राफी, कैंपिंग जैसे कई एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही खूबसूरत नजारों को देखने का लाभ उठा सकते हैं।

यहां पर ट्रेकिंग के लिए ट्रैकिंग ट्रेल्स, कैंपिंग के लिए भी कई सारे सुरम्यजगह है। यहां के आसपास की मंत्रमुग्ध नजारों को आप अपने कैमरे में कैपचर करके ले जा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यहां पर आप शॉपिंग भी कर सकते हैं। क्योंकि माथेरान की यात्रा के दौरान आपको कोल्हापुरी के जूते, चमड़े के अन्य सामान और कई हस्तशिल्प वस्तुओं की दुकानें देखने को मिलती है।

उन्हें यात्रा की याद के रूप में खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहां की चिक्की और शहद भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।

माथेरान में खाने के लिए क्या-क्या फेमस है?
माथेरान एक बहुत ही छोटा सा शहर है, परंतु फिर भी यह शहर काफी सारे अद्भुत और प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों से परिपूर्ण है। इसके साथ ही साथ माथेरान अलग-अलग तरह के व्यंजनों के लिए भी काफी फेमस है।

माथेरान यहां आने वाले यात्रियों को काफी स्वादिष्ट व्यंजन पेश करते हैं। माथेरान में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध वड़ा पाव और कबाब है।

इसके अलावा माथेरान के लोकप्रिय मिठाई में चिक्की शामिल है। इसके साथ ही साथ माथेरान के रेस्टोरेंट में महाराष्ट्रीयन, गुजराती, मुगलई पंजाबी, चीनी व्यंजन भी देखने को मिलते हैं।

माथेरान में रुकने की जगह
यदि आप माथेरान घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं और आप वहां कुछ दिन रुकना चाहते हैं तो आपको बता दें कि माथेरान और माथेरान के आसपास में होटल, लॉज या रिसोर्ट जैसे रुकने की व्यवस्था उपलब्ध है।

आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार माथेरान के किसी भी होटल या रिजॉर्ट को बुक कर सकते हैं, जिनमें से कुछ होटल के नाम निम्नलिखित है।

Adamo the Resort
Westend Hotel
Lords Central Hotel
Adamo The Village
Park View Hotel

माथेरान में घूमने का सही समय
माथेरान के प्रमुख और प्रसिद्धि पर्यटक स्थलों की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से मई के महीने को माना जाता है क्योंकि इस महीने के दौरान माथेरान का मौसम यात्रा और ट्रैकिंग करने के लिए काफी सुहावना होता है।

इसके अलावा भी माथेरान की यात्रा करने के लिए अक्टूबर से जनवरी तक के महीने को भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस समय मॉनसून के बाद का मौसम होता है, जोकि हिल स्टेशन की यात्रा करने के लिए काफी सुंदर मौसम होता है।

इसलिए यदि आप माथेरान यात्रा करने जाने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो वहां जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से मई और अक्टूबर से जनवरी का महीना है। तो आप इन्हीं महीनों के दौरान माथेरान की यात्रा पर जाएं।

माथेरान कैसे पहुंचे? (रेल, सड़क और हवाई मार्ग)
माथेरान मुंबई में स्थित एक हिल स्टेशन है तो यदि आप माथेरान जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आप हवाई, सड़क या रेल किसी भी यातायात साधन के माध्यम से माथेरान जा सकते हैं। तो चलिए रेल, सड़क और हवाई मार्ग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रेल मार्ग से माथेरान कैसे पहुंचे?
यदि आप रेल मार्ग के माध्यम से माथेरान जाना चाहते हैं तो आप किसी भी रेलवे स्टेशन से माथेरान के लिए टिकट ले सकते हैं।

माथेरान में एक रेलवे स्टेशन है, जो कि टॉय ट्रेन के माध्यम से नेरल जंक्शन से जुड़ा हुआ है और स्थानीय ट्रेन के माध्यम से कर्जत जंक्शन से जुड़ा हुआ है।

हवाई मार्ग से माथेरान कैसे पहुंचे?
किसी भी यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए हवाई मार्ग एक बहुत ही अच्छा विकल्प होता है। लेकिन माथेरान जाने के लिए डायरेक्ट फ्लाइट कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं है।

छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा माथेरान का सबसे नजदीक हवाई अड्डा है, जो हिल स्टेशन से लगभग 44 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

तो आप अपने स्थानीय जगह से छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के लिए उड़ान भर सकते हैं। फिर वहां पहुंचने के बाद वहां के स्थानीय साधनों के माध्यम से माथेरान जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से माथेरान कैसे पहुंचे?
सड़क मार्ग के माध्यम से भी माथेरान जाया जा सकता है। माथेरान सड़कों के एक सुव्यवस्थित नेटवर्क के माध्यम से कई प्रमुख पड़ोसी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। तो आप सड़क मार्ग के माध्यम से माथेरान की यात्रा पर जा सकते हैं।

आप माथेरान की यात्रा सड़क मार्ग से करने के लिए अपने प्राइवेट गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर बसों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सड़क मार्ग के माध्यम से माथेरान जाने के लिए बसों की सुविधाएं भी उपलब्ध है।

माथेरान में घूमने का खर्चा
माथेरान की यात्रा करने में लगने वाला सबसे पहला खर्चा यातायात का होगा, उसके बाद रहने, खाने-पीने, घूमने फिरने, खरीदारी करने इत्यादि चीजों में खर्चा लगेगा।

तो इस अनुसार यदि आप माथेरान की यात्रा पर अपने परिवार के साथ जाना चाहते हैं, तो इसमें आपको कम से कम ₹20000 से ₹25000 रुपए तक का खर्चा लग सकता है।

यदि आप माथेरान की यात्रा अकेले या फिर अपने दोस्तों के साथ करना चाहते हैं, तो आपको कम खर्चा लग सकता है। कहने का मतलब यह है कि आपकी जरूरत और आवश्यकता के अनुसार माथेरान की यात्रा में लगने वाला खर्चा कम या ज्यादा हो सकता है।

माथेरान हिल स्टेशन की यात्रा करने से पहले ध्यान रखने वाली बातें
अगर आप माथेरान हिल स्टेशन जाने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले आपको यात्रा से जुड़ी कुछ ध्यान रखने वाली बातों को जरूर नोट करना चाहिए ताकि आपकी यात्रा सुगम और आनंददायक बने।




माथेरान हिल स्टेशन की यात्रा के दौरान इन बातों को जरूर ध्यान में रखें:
माथेरान हिल स्टेशन पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो ट्रैकिंग शूज अपने साथ जरूर लेकर जाएं। क्योंकि ट्रैकिंग शूज के जरिए माथेरान हिल स्टेशन पर ट्रेकिंग की यात्रा आसान हो जाती है।
माथेरान हिल स्टेशन पर काफी ऊंचे-ऊंचे पहाड़ है। ऐसे में अगर परिवार में किसी को भी सेहत संबंधित कोई भी समस्या है तो ज्यादा ऊंचाई पर जाने से बचे।
माथेरान हिल स्टेशन पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के साथ ही रास्ते काफी उभर खबर वाले भी हैं। ऐसे में माथेरान हिल स्टेशन पर ज्यादा छोटे बच्चों के साथ जाने से बचे।
अक्टूबर से लेकर फरवरी के महीने के बीच काफी लोग माथेरान हिल स्टेशन घूमने की योजना बनाते हैं। चूंकि माथेरान एक हिलस्टेशन होने के कारण आसपास ऊंचे ऊंचे पहाड़ होने के कारण यहां पर ठंड काफी ज्यादा होता है। इसीलिए इस मौसम के दौरान माथेरान की यात्रा के दौरान अपने साथ गर्म कपड़े जरूर रखें।
माथेरान हिल स्टेशन पर मौजूद लोकप्रिय पर्यटन स्थल चार्लोट झील पर कैंपिंग करने जाना चाहते हैं तो उससे पहले वहां के स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होता है।
माथेरान हिल स्टेशन पर कई बार ट्रेनिंग के दौरान चोट पहुंच सकती है। इसके लिए अपने साथ फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखना चाहिए।
माथेरान हिल स्टेशन पर मौजूद मंकी प्वाइंट पर्यटन स्थल पर जाते समय अपने साथ बहुत ज्यादा लगेज लेकर जाने से बचे। इसके साथ ही वहां पर बंदरों की आबादी ज्यादा होने के कारण किसी भी बंदर को ना छेड़े इससे आपको नुकसान पहुंच सकती हैं।
माथेरान हिल स्टेशन पर जाते समय अपने साथ एक्स्ट्रा चार्जर या पावर बैंक जरूर लेकर जाएं। क्योंकि यहां पर चार्जिंग प्वाइंट बहुत कम उपलब्ध होते हैं।
माथेरान घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?
ना सिर्फ माथेरान बल्कि किसी भी तरह की यात्रा के दौरान अपने साथ आवश्यकताओं की चीजें जरूर रखनी चाहिए जैसे कि कपड़े, पानी बोतल, दवाइयां, फर्स्ट एड बॉक्स इत्यादि।

FAQ
माथेरान कहां स्थित है?
माथेरान महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी घाट पर सह्याद्रि श्रेणी के बीच स्थित है।

माथेरान किस लिए फेमस है?
माथेरान अपने सुखद वातावरण, हरी भरी पहाड़ियाँ, प्रदूषण रहित ताजी हवा, अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों और यहाँ चलने वाली टॉय ट्रेन के लिए फेमस है और माथेरान एक वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में भी प्रसिद्ध है।

माथेरान का अर्थ क्या है?
माथेरान का शाब्दिक अर्थ ‘माता का जंगल’ होता है।

माथेरान की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
माथेरान की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से मई और अक्टूबर से जनवरी के महीने को माना जाता है।

माथेरान का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन क्या है?
माथेरान का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन वड़ा पाव और कबाब है और लोकप्रिय मिठाई चिक्की है।

माथेरान हिल स्टेशन कहां है?
माथेरान हिल स्टेशन महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।

निष्कर्ष
इस आर्टिकल के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य में मौजूद माथेरान में घूमने की जगह (Places to Visit in Matheran) के बारे में बताया है और इससे जुड़ी में कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताया है।

आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से माथेरान में घूमने की जगह के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी, जो कि आपकी यात्रा के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !