धुटी बांध (Dhuty Dam) के बारे में जानकारी

धुटी बांध बालाघाट - Dhuti Dam Balaghat



Dhuty Dam बालाघाट में स्थित एक खूबसूरत जगह है। यह बालाघाट की एक प्रसिद्ध दर्शनीय जगह है। यह खूबसूरत बांध है, जो बरसात में जल स्तर बढ़ने के कारण ओवरफ्लो होता है और एक खूबसूरत झरने की तरह लगता है। यह बांध अंग्रेजों के समय का है। यहां पर आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। यहां का लैंडस्केप बहुत अच्छा है। यहां पर बरसात के टाइम पर आप आते हैं, तो आपको बांध का खूबसूरत दृश्य देखने मिलता है। यह बांध वैनगंगा नदी (Wainganga River) पर बना हुआ है। आप अपना एक पूरा दिन यहां पर पिकनिक के तौर पर बिता सकते हैं। इस जगह को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां बांध 100 साल से भी अधिक पुराना बांध है। यह बहुत ही शांत और अच्छा स्थान है। यह बांध अभी भी अच्छी तरह खडा हुआ है।

 

धुटी बांध (Dhuty Dam) का दृश्य बहुत ही शानदार है। बांध से गिरता हुआ पानी है, ऐसा लगता है जैसे कोई झरना बह रहा हो। बरसात के बाद यहां पर आप इस तरह का दृश्य देख सकते हैं। यहां पर बांध से गिरता हुआ पानी चट्टानों से बहता है। यहां का जो भी दृश्य है, वह बहुत ही लुभावना होता है। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा टाइम बता सकते हैं। यहां पर बरसात के टाइम में हरियाली रहती है, चारों तरफ देखने में बहुत मजा आता है। यह बांध अंग्रेजों के समय का बना है। अंग्रेजों के समय के आपको यहा पर संरचना देखने मिल जाएगी। 
धुटी बांध (Dhuty Dam) पिकनिक स्पॉट के रूप में फैमस है। यह पर परिवार और दोस्तों के लिए यह एक अच्छी जगह थी। धुटी बांध (Dhuty Dam) बहुत अच्छी जगह है। आपको यहां जरूर जाना चाहिए। इस बांध को बेनगंगा जलाशय (Benganga Reservoir) के नाम से भी जाना जाता है। आप बरसात के बाद यहां पर आकर घूम सकते हैं। यह पिकनिक के लिए फैमस स्पॉट हैं। 

धुटी बांध (Dhuty Dam) का निर्माण 1923 में सिविल इंजीनियर सर जॉर्ज मॉस हैरिट ने बनवाया था। यह बांध मुख्य रूप से सिंचाई के लिए बनाया गया है और यहां पर सिंचाई के लिए नहरें भी निकाली गई है। बाँध में दो नहरें हैं। 

आप यहां पर अपनी फैमिली और परिवार के साथ आकर अच्छा टाइम बिता सकते हैं। यहां पर आपकी फोटो भी अच्छी आती है और प्रकृति के बीच में फोटोग्राफी करने का मजा ही कुछ और रहता है। यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी। आप अगर कभी भी बालाघाट घूमने आते हैं, तो इस जगह पर जाकर इस जगह का आनंद ले सकते हैं। बरसात के टाइम में यह जगह आपको और भी ज्यादा लुभावनी लगेगी।
 
  
धुटी बांध कहां स्थित है
Dhuty Bandh kahan sthit hai


Dhuty Dam मध्यप्रदेश के बालाघाट जिलें (Balaghat District) में स्थित एक दर्शनीय जगह है। यह बांध बालाघाट के लमता गांव (Lamta Village) के पास स्थित है। यह बांध बालाघाट से 55 किलोमीटर दूर है। आप इस बांध तक अपने वाहन से या फिर आटो बुक करके आ सकते है।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है और आप इस लेख को शेयर जरूर करें। 

Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !