अमोदागढ़ (Amodagarh) के बारे में जानकारी

अमोदागढ़ सिवनी मध्यप्रदेश - Amodagarh Seoni Madhya Pradesh



अमोदागढ़ (Amodagarh) सिवनी जिले (Seoni district) में स्थित है। अमोदागढ़ (Amodagarh) सिवनी जिले (Seoni district) से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अमोदागढ़ जाने के लिए आपको सिवनी मंडला हाईवे रोड पर से आना होता है। इस हाईवे रोड पर छुई नामक स्थान से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर अमोदागढ़ (Amodagarh) स्थित है। आप इस जगह पर अपनी गाड़ी से आराम से आ सकते हैं। हाईवे रोड से पूरी कच्ची सडक आपको देखने मिलती है।

आप अमोदागढ़ (Amodagarh) पर बरसात के समय आ सकते हैं। यहां पर आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा, चारों तरफ हरियाली है। यहां पर एक टावर भी बनाया गया है। टावर के ऊपर खड़े होकर आप पूरा अमोदागढ़ (Amodagarh) के चारों तरफ का व्यू देख सकते है।
आपको अमोदागढ़ (Amodagarh) कैंटीन की व्यवस्था मिलती है, जहां से आप अपने लिए खाने पीने का सामान खरीद सकते है। यहां पर बाथरूम की व्यवस्था है। यहां पर पर्किग की अच्छी सुविधा है। यहां पर पर्किग के चार्ज भी लिए जाते है। आप जब अमोदागढ़ आते है, तो आपको यहां पर नीचे नदी तक जाने के लिए सीढिया दिखती है। आप यहां पर कुछ दुरी तक पक्की सीढ़ियां मिलती है। उसके बाद कच्चा रास्ता है। यह पर आपको बडी बडी चटटानें देखने मिलती है, जिनमें बहुत सारे स्लोगन लिखे रहते हैं। आपको इन स्लोगन की बात पर जरूर ध्यान देना चहिए और अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। यहां पर आपको नदी दिखती है, जो बहुत खूबसूरत लगती है। कहा जाता है कि इस नदी के कारण ही इस जगह को अमोदागढ़ (Amodagarh) कहा जाता है। इस नदी का आकार ओम के आकार का है, इसलिए इस जगह का अमोदागढ़ (Amodagarh) कहा जाता है। आप भी यहां पर आकर इस चीज को अनुभव कर सकते हैं।
आप इस नदी में पहुंचकर यहां पर नहाने का मजा ले सकते हैं, मगर कुछ स्थान यहां पर गहरे हैं, इसलिए आपको अपना ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है। जहां गहराई कम हो आप वहां पर ही नहाये। यहां पर आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आकर बहुत इंजॉय कर सकते हैं। गर्मी के समय में भी आप यहां पर आ सकते हैं। यहां पर गर्मी के समय में भी पानी रहता है, मगर गर्मी में यहां पर ज्यादा लोग नहीं आते है। बहुत कम लोग आते है। इसलिए गर्मी में केंटीन बंद होती है। आप यहां पर बरसात और ठंड के मौसम में आकर इस जगह का पूरा आंनद उठा सकते हैं।

आमोदगढ़ मोगली लैंड के नाम से भी प्रसिद्ध है

अमोदागढ़ (Amodagarh) की प्रसिध्दी का एक और कारण है। इस जगह को मोगली लैण्ड (Mowgli Land) के नाम से भी जाना जाता है। मोगली कार्टून (Mowgli cartoon) की दुनिया के एक प्रमुख नायक के बारे में आप लोग जरुर जानते होंगे, हम ने अपने बचपन में मोगली के कार्टून जरूर देख है और वह गाना 
 जंगल जंगल बात चली है पता चला है चड्डी पहन के फूल खिला है फूल खिला है 

अभी भी हमारे जुबान में रटा हुआ है। उस मोगली का जन्म इस जगह पर हुआ था और यहीं पर उसकी जीवन की पूरी कहानी लिखी गई थी। अभी भी बहुत सारी फिल्में बनी हुई है, मोगली के उपर।

इस जगह पर प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक स्थान भी आपको देखने मिलते हैं। यह बहुत अच्छा पिकनिक स्थल है और पिकनिक मनाने के लिए यहां पर सिवनी शहर से बहुत सारे लोग आते हैं। यह पर गंदगी न फैले इसलिए यह पर डस्टबिन रखें हुए है। 
 
अमोदागढ़ कहां स्थित है
Amodagarh kahan sthit hai
 
अमोदागढ़ (Amodagarh) सिवनी जिले (Seoni district) का एक प्राकृतिक दर्शनीय स्थल है। यह जगह पूरी तरह से प्राकृतिक है, और हरी-भरी वादियों से घिरी हुई है। आप यहां पर बरसात के समय आते हैं, तो आपको यहां पर चारों तरफ हरियाली की चादर ओढ़े हुए पहाड़ और इन पहाड़ों के बीच से बहती हुई नदी देखने मिल जाती है।

यह लेख आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है और आप इस लेख को शेयर जरूर करें। 
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !