बगदरी जलप्रपात जबलपुर (Bagdari Falls Jabalpur) की जानकारी

बगदरी झरना पाटन जबलपुर - Bagdari waterfall Jabalpur


बगदरी जलप्रपात जबलपुर (bagdari fall jabalpur) का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह एक सुंदर झरना है। यहां पर आपको सुंदर घाटी भी देखने के लिए मिलती है। यह घाटी बरसात में बहुत ज्यादा सुंदर हो जाती है। घाटी में हर जगह आपको छोटे-छोटे झरने देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको पहाड़ों से बहता हुआ सुंदर झरना देखने के लिए मिलता है। यह झरना दो स्तर में बहता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। यह घाटी भी बहुत चौड़ी है और बहुत दूर तक फैली हुई है। आप यहां पर अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। 

बगदरी झरने (Baghdari Falls) में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय बरसात का रहता है, क्योंकि बरसात के समय ही यह झरना बहता है। गर्मी के समय यह झरना सूख जाता है। आप इस झरने में ठंड के समय भी घूमने के लिए आ सकते हैं। यह झरना देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। यह झरना आपको दो स्तर में बहता हुआ देखने के लिए मिलता है। वैसे यह झरना जितना खूबसूरत है, उतना खतरनाक भी है, क्योंकि यहां पर बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई थी। इसलिए आप इस झरने में घूमने के लिए जाते हैं, तो संभल कर जाएं। इस झरने में कभी भी पानी का स्तर बढ़ सकता है और आपकी जान खतरे में आ सकती है। इसी तरह एक फैमिली यहां पर पिकनिक मनाने के लिए आई थी और वह नदी में उतर गई और अचानक ही झरने का पानी बढ़ गया। वह फैमिली बह गई और सभी की जान चली गई। इसलिए आप अगर यहां जाएं, तो सावधानी जरूर बरते। 

बगदरी जलप्रपात (Bagdari Falls) बहुत सुंदर है। यह जलप्रपात जबलपुर जिले में पाटन तहसील (Patan Tehsil) में स्थित है। इस जलप्रपात तक पहुंचने के लिए बहुत ही अच्छी सड़क है। आप जबलपुर सागर हाईवे रोड से यहां पर पहुंच जाते हैं और आपको हाईवे रोड से थोड़ा अंदर की तरफ जाना पड़ता है। आपको इस झरने में पहुंचने से पहले एक सुंदर घाटी मिलती है। अगर आप इस झरने में जबलपुर से जाते हैं, तो यहां पर आपको कोनी जी का जैन मंदिर भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको एक सुंदर घाटी देखने के लिए मिलती है। इस घाटी से आप नीचे का दृश्य देखते हैं, जो सुंदर लगता है। आपको मुख्य हाईवे सड़क में बगदरी वॉटरफॉल (Bagdari Waterfall) का बोर्ड देखने के लिए मिलता है। आप इस बोर्ड से जंगल की तरफ मुड़ जाइएगा। करीब 1 किलोमीटर चलने के बाद आपको जलप्रपात देखने के लिए मिल जाता है। 

बगदरी जलप्रपात (Bagdari Falls) पर बरसात के समय बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं और यहां पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। आप अपनी गाड़ी पार्क करके झरने की खूबसूरत दृश्य को इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर एक बड़ी सी चट्टान है, जहां पर आप बैठकर झरने को देख सकते हैं। यहां पर आपको इस घाटी का भी सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर बहुत सारे बंदर भी रहते हैं। 

बगदरी वॉटरफॉल (Bagdari Waterfall) पर बहुत सारे लोग नदी के पास जाकर भी बैठते हैं। यहां पर बहुत सारे लोग शराब और बियर पीकर नदी में नहाते हुए भी देखने के लिए मिलते हैं। नदी में जाने के लिए, जो रास्ता है। वह चट्टानों से भरा हुआ है और आप नदी में जाते हैं, तो संभल कर जाएं। चट्टानों से उतरते हैं, तो ध्यान से उतरे नहीं, तो आप गिर सकते हैं और आपको लग सकता है। नदी में जो चट्टानों है , वह फिसलन भरी है। इसलिए आपको कदम संभाल के रखना चाहिए, नहीं तो आप मुंह के बल गिर जाएंगे। यहां पर नदी के किनारे बैठकर बहुत सारे लोग एंजॉय करते हुए देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर कुछ लोग झरने के नीचे भी उतर जाते हैं और बैठे रहते हैं। वैसे आप इन सभी बातों का ध्यान रखें और अपना ख्याल रखें और इस जगह को इंजॉय करें। 

बगदरी जलप्रपात कहां पर स्थित है - Where is Baghdari Falls
बगदरी फॉल जबलपुर जिले (Bagdari Fall Jabalpur District) का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात जबलपुर सागर रोड पर स्थित है। बगदरी जलप्रपात पाटन के आगे है। बगदरी जलप्रपात हाईवे रोड से करीब 1 किलोमीटर अंदर स्थित है। इस जलप्रपात में पहुंचने के लिए, जो सड़क है। वह कच्ची है। मगर बरसात के समय यहां पर कीचड़ नहीं होता। आप आराम से गाड़ी यहां पर चला सकते हैं। बगदरी फॉल (Bagdari Fall) पर आप गाड़ी से और कार से आराम से आ सकते हैं। 
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !