जमतरा ब्रिज जबलपुर (Jamtara Bridge Jabalpur) की जानकारी

जबलपुर का सुंदर जमतरा ब्रिज - Jabalpur's beautiful Jamtara Bridge

जमतरा ब्रिज जबलपुर (Jamtara Bridge Jabalpur) का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। इस ब्रिज से आपको नर्मदा नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का भी दृश्य देखने के लिए मिलेगा। जमतरा ब्रिज में आपको नीचे के तरफ घाट भी देखने मिल जाता है, जिसमें आप नहा सकते हैं। जमतरा ब्रिज एक पुराना रेलवे पुल है। यह पुल ट्रेन के लिए उपयोग होता था। यह एक नैरोगेज पुल हुआ करता था, जिससे होकर ट्रेन गुजरती थी। मगर अब यहां पर बड़ी लाइन बन गई है, जिससे इस पुल की जरूरत नहीं रही और इस पुल को ऐसे ही छोड़ दिया गया। यह पुल एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गई। यहां पर बहुत सारे लोग घूमने के लिए आने लगे। 
जमतरा पुल (jamtara pul) नर्मदा नदी के ऊपर बना हुआ है, जिससे यहां का दृश्य बहुत ही अच्छा लगता है और लोगों को आकर्षित करता है। जमतरा पुल नर्मदा नदी के बीच में बना हुआ है, तो लोगों के आने-जाने का भी एक अच्छा साधन है। मगर पुल में भारी वाहन को ले जाना रिस्की हो सकता है, क्योंकि यह पुल बहुत ज्यादा पुराना हो गया है। जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) पूरा लोहे का बना हुआ है और इसमें सिल्वर कलर का पेंट कर दिया गया है, जिसे अब यह बहुत सुंदर दिखाई देता है और नीचे जो पटरी थी। उनको निकाल दिया गया है। यहां पर प्लेन लोहे की सीट बिछा दी गई है, जिससे आप इस पुल में आराम से चल सकते हैं और गाड़ियां भी आराम से निकल जाती हैं। आप इस पुल से गौर और नर्मदा नदी का संगम स्थल देख सकते हैं, जो बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। 
गौर नदी जबलपुर (Gaur River Jabalpur) जिले की प्रमुख नदी है। यह नदी मंडला से निकलती है और जबलपुर जिले में नर्मदा नदी में मिल जाती है। जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) से गौर और नर्मदा नदी का संगम स्थल (Gaur aur Narmada nadi ka sangam sthal) बहुत ही सुंदर दिखाई देता है और आप इस स्थल पर जा भी सकते हैं। मगर यहां पर गहरे पानी के अलावा कुछ नहीं है। इसलिए आप इसे दूर से ही देखे। यहां पर बहुत सारे नाव वाले देखने के लिए मिलते हैं, जो मछलियां पकड़ते रहते हैं। आप यहां पर चाहे, तो बोट राइड का भी मजा ले सकते हैं। 

जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) घूमने के लिए आप कभी भी आ सकते हैं। यहां पर हर समय आ कर अच्छा लगता है। यहां पर शाम के समय आना अच्छा होता है। शाम को 4 या 5 बजे के करीब आप यहां पर आ सकते हैं। यहां पर ज्यादा रात में आप ना आए, क्योंकि यहां पर लोकल लोग घूमते रहते हैं, जो थोड़ा रिस्की भी हो सकते हैं। क्युकी कुछ लोग यहां पर ड्रिंक करके यह घूमते है। वैसे यहां पर ज्यादातर कपल लोग घूमने के लिए आते हैं। मगर शाम के समय कपल लोगों को यहां पर नहीं आना चाहिए। यहां पर लड़के लोगों का छोटा ग्रुप घूमने के लिए शाम को आ सकता है। यहां पर बहुत अच्छे दृश्य मिलते हैं, देखने के लिए। जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) के नीचे नर्मदा नदी में आप नहाने का मजा भी ले सकते हैं। यहां आकर आपको मजा आएगा। 



जमतरा ब्रिज कहां पर स्थित है - Where is Jamtara Bridge located
जमतरा ब्रिज जबलपुर जिले (Jamtara Bridge Jabalpur District) का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। जमतरा नाम का एक गांव जबलपुर जिले में स्थित है। जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) नर्मदा नदी पर बना हुआ है। आप जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) में घूमने के लिए जमतरा गांव से होते हुए जाते हैं। यहां पर आपको पक्की सड़क देखने के लिए मिलती है। पक्की सड़क से होते हुए अब जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) में पहुंच जाते हैं। आपको गौर थाना के पास से जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) जाने के लिए मुड़ना पड़ता है और आप जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) पहुंच जाते हैं। 
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !