कटाव धाम जबलपुर (Katav dham Jabalpur) की जानकारी

कटाव घाट कटंगी जबलपुर - Katav Ghat Katangi Jabalpur



कटाव धाम जबलपुर जिले (Katav dham Jabalpur Jile) का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। कटाव धाम (katav dham) में आपको दो पहाड़ियों का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। इन दो पहाड़ियों के बीच से नदी बहती है। यहां पर आपको बहुत सारे मंदिर भी देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर पहाड़ियों में हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है, जो बहुत प्रसिद्ध है और इस मंदिर में जाने के लिए नदी के ऊपर पुल बनाया गया था। इस पुल से नदी के दूसरे तरफ जाना पड़ता है, जो बहुत मजेदार रहता है। यहां पर आपको बहुत सुंदर प्रकृति का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर बरसात के समय चारों तरफ हरियाली रहती है। 
कटाव धाम (katav dham) को कटाव इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस जगह पर नदी में अपना रास्ता चट्टानों को काटकर बनाया हुआ है। यहां पर पहाड़ी के किनारे से रोड बनी हुई है। आप रोड से नदी का दृश्य देख सकते हैं। यह नदी गहरी है। नदी के बाजू से ही रोड बनी है। आप नदी का सुंदर दृश्य को देख सकते हैं। आगे जाकर एक छोटा स्टॉप डैम बना है। यहां पर पानी इकट्ठा होता है। 
कटाव धाम (katav dham) में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय बरसात का रहता है और बरसात के बाद ठंड के समय भी आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी गाड़ी से आराम से जा सकते हैं। यहां पर कार और बाइक से पहुंचा जा सकता है। यहां पर आपको बहुत सारे बंदर देखने के लिए मिलते हैं। बहुत सारे लोग इन बंदरों को खाने के लिए देते हैं। इसलिए यह बंदर भी यहीं पर रहते हैं और अगर आपके पास कुछ खाने का सामान रहता है, तो उसे अपने पास बैग में रखे, नहीं तो यह बंदर आपसे वह सामान छीन सकते हैं। 

कटाव धाम (katav dham) पर हनुमान जी को जो प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर पहाड़ी में नदी के दूसरी तरफ बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुंदर लगता है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। इस मंदिर में आप पुल के माध्यम से जा सकते हैं। मगर पुलिया यहां पर टूट गया है, जिससे आप दूसरी तरफ बरसात के समय नहीं जा सकते हैं। आप यहां पर जब नदी में पानी कम रहता है। उस टाइम पर यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। 

कटाव धाम (katav dham) में आपको राम जी का मंदिर भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर राम, लक्ष्मण और सीता जी की भव्य प्रतिमा देखने के लिए मिलती हैं। यहां पर हनुमान जी का मंदिर भी बना हुआ है। यह मंदिर नदी के किनारे बने हुए हैं। इस जगह में एक आश्रम भी बना हुआ है और बहुत बड़ा मैदान है। यह जगह बरसात के समय में बहुत खूबसूरत लगती है, क्योंकि नदी में बहुत सारा पानी बहता है और चारों तरफ हरियाली रहती है। वैसे यहां पर जो नदी बहती है, उसमें हमेशा ही पानी देखने के लिए मिलता है। यह नदी गहरी है और नदी में बरसात के समय उतरना खतरनाक हो सकता है। 



मृगनाथ मंदिर कटाव घाट जबलपुर - Mriganath Temple Kataw Ghat Jabalpur
मृगनाथ मंदिर कटाव घाट (Mriganath Mandir Kataw Ghat) में स्थित एक सुंदर मंदिर है। यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। इस मंदिर में आप जा सकते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि इस मंदिर में आप जो भी मनोकामना मानते हैं। वह मनोकामना पूरी होती है। मृगनाथ मंदिर (Mriganath Mandir) से आपको कटाव घाट का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। इस मंदिर से आपको चारों तरफ का दृश्य देखने के लिए मिल जाएगा। यह जगह बहुत खूबसूरत है। बरसात के समय चारों तरफ आपको हरियाली देखने के लिए मिल जाती है। वैसे यह मंदिर बहुत ऊंचाई में स्थित है, तो आप मंदिर में चढ़ते चढ़ते थक सकते हैं। आप जब भी यहां जाते हैं, तो बरसात के समय घूमने जाएं, ताकि आपको चढ़ाई चढ़ने में थकान ना हो। यह जगह बहुत सुंदर है। आप अपने साथ पानी जरूर लेकर जाये। मृगनाथ मंदिर (Mriganath Mandir) की सीढ़ियों के बाजू से ही आपको कुछ दुकानें देखने के लिए मिल जाती हैं, जहां पर आपको प्रसाद और चाय नाश्ता मिल जाता है। आप यहां से चाय कॉफी पी सकते हैं। यहां पर आप सामान भी ले सकते हैं। मगर आपको समान यहां पर थोड़े से महंगे मिलते हैं। 



कटाव घाट का मेला - Katav ghat ka Mela
कटाव घाट जबलपुर (Katav ghat jabalpur) जिले की एक प्रसिद्ध जगह है। यह जगह धार्मिक है। इस जगह पर हर साल मकर संक्रांति के समय विशाल मेले का आयोजन होता है। यह मेला यहां पर जो मैदान है। वहां पर लगाया जाता है। इस मेले में तरह-तरह की दुकानें लगाई जाती है और आपको यहां पर झूले भी देखने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। यहां पर बहुत दूर-दूर से लोग मेले का आनंद उठाने के लिए आते हैं। 



कटाव घाट आश्रम - Katav ghat ashram
कटाव घाट आश्रम कटाव घाट में स्थित है। यह आश्रम राम भगवान जी के मंदिर के पास नहीं बना है। आप इस आश्रम में भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इस आश्रम में साधु संत लोग रहते हैं। प्राचीन समय में कटाव घाट में साधु संत लोग तपस्या करते थे और यहां पर आपको आश्चर्यजनक चीजें भी देखने के लिए मिल जाती है। यहां का जो प्राकृतिक सौंदर्य। वह लोगों को आकर्षित करता है। इस आश्रम में भी आप जाकर घूम सकते हैं।



कटाव घाट कहां स्थित है - Where is the Katav ghat 
कटाव जबलपुर (katav jabalpur) जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। कटाव घाट जबलपुर जिले (Kataw Ghat Jabalpur District) में मझौली तहसील में स्थित है। कटाव घाट कटंगी (katav ghat katangi) के पास गुबरा नामक गांव से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां जाने के लिए पक्की सड़क स्थित है। आप दमोह जबलपुर हाईवे सड़क से गुबरा गांव (Gubra Village) से कटाव घाट (katav ghat) जाने के लिए मुड़ना होता है। यहां पर आपको दूर से ही सुंदर घाटियां देखने के लिए मिलती हैं। यहां पर आने के लिए बहुत अच्छी सड़क है। आपको यहां पर खतरनाक मोड भी देखने के लिए मिलता है। आप इस मोड़ पर जाते हैं, तो हॉर्न जरूर बजाएं। 
Tags :-

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !